फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aamir Khan: 'लाल सिंह चड्ढा' पिटने के बावजूद आमिर खान पर कोई असर नहीं, इन दो फिल्मों में आएंगे नजर!

Mon, 29 Aug 2022 04:15 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
लाल सिंह चड्ढा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' बॉक्स ऑफिस पर फेल साबित हो गई है। किसी भी अभिनेता का सपोर्ट इस फिल्म को बायकॉट गैंग से बचा नहीं पाया है। हालात ये हैं कि फिल्म अपनी लागत तक नहीं निकाल पाई है। फिल्म के फ्लॉप होने के बाद आमिर खान से जुड़ी तमाम खबरें सामने आ रही हैं। कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि आमिर खान यूएस ट्रिप पर जा रहे हैं, इसके बाद खबर आई कि उन्होंने फिल्म 'मुगल' छोड़ दी है। इस फेहरिस्त में एक और अपडेट सामने आ गया है, तो चलिए जानते हैं क्या है वो? 
विज्ञापन

2 of 4
लाल सिंह चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया
आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा बहुप्रतीक्षित फिल्म थी। मेकर्स और आमिर खान दोनों को फिल्म को लेकर काफी उम्मीदें थीं। उम्मीद जताई जा रही थी कि लाल सिंह चड्ढा बॉक्स ऑफिस के सूनेपन को खत्म करेगी, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। बायकॉट की ऐसी आंधी चली जो इस फिल्म को अपने साथ उड़ा ले गई। फिल्म को रिलीज हुए महज दो हफ्ते ही हुए हैं, इतने ही दिनों में लाल सिंह चड्ढा ने अपना बोरिया बिस्तर समेट लिया है।
विज्ञापन

3 of 4
लाल सिंह चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया
लाल सिंह चड्ढा भले फेल साबित हो गई हो, लेकिन आमिर खान इसका असर अपने करियर पर नहीं पड़ने दे रहे हैं। उनकी दो फिल्में कतार में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आमिर खान की अगली फिल्म धूम 3 की तरह होने वाली है। इस फिल्म के जरिए वह दर्शकों का महज मनोरंजन ही नहीं करेंगे बल्कि इस फिल्म को वह प्रोड्यूस भी करने वाले हैं। इसके अलावा आमिर खान के पास एक और बड़ी फिल्म है, हालांकि अभी इन दोनों फिल्मों को लेकर आधिकारिक रूप से कोई घोषणा नहीं की गई है।
विज्ञापन

4 of 4
लाल सिंह चड्ढा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा को अद्वैत चंदन ने डायरेक्ट किया था। इस फिल्म में आमिर के अलावा करीना कपूर, मोना सिंह और नागा चैतन्य भी नजर आए हैं। ये फिल्म हॉलीवुड की अवॉर्ड विनिंग फिल्म फॉरेस्ट गंप का हिंदी रीमेक है। इस फिल्म को दर्शकों ने मिले जुले रिव्यू दिए थे, इसके बावजूद फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में नाकाम रही। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें