आमिर खान एक बार फिर अपनी फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' की वजह से सुर्खियाें में हैं। दरअसल, स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स ने आमिर खान-करीना कपूर की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' के ओटीटी पर रिलीज होने की घोषणा की है। बता दें कि यह सिनेमाघरों में दस्तक देने के ठीक आठ सप्ताह बाद ओटीटी पर स्ट्रीम हो रही है। फिल्म के दोबारा चर्चाओं में आने से एक बार फिर लोगों के दिमाग में यह सवाल उठने लगे हैं कि बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट ने ऐसा क्या किया कि उनकी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फेल हो गई है। दरसअल, आमिर ने फिल्म के रिलीज से पहले और बाद में पांच बड़ी गलतियां कर डाली थीं, जिसकी वजह से उनकी फिल्म का यह हाल हुआ। आइए जानते हैं इन गलतियों के बारे में...