अभिनेता आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' ओटीटी पर रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म का ओटीटी पर आना फैंस के लिए किसी सरप्राइज से कम नहीं है, क्योंकि एक बातचीत के दौरान खुद आमिर खान ने कहा था कि वह फिल्म के थिएटर रिलीज और ओटीटी रिलीज के बीच कम से कम छह माह का अंतर रखने के पक्ष में हैं। मगर, फिल्म दो महीने से भी कम वक्त में ओटीटी पर आ चुकी है। इसी के साथ फिल्म एक बार फिर चर्चा में है। बता दें कि आमिर खान और करीना कपूर की यह फिल्म 11 अगस्त 2022 को सिनेमाघरों रिलीज हुई थी। इसकी रिलीज के वक्त बायकॉट की खूब आंधी चली और फिल्म का कलेक्शन इससे प्रभावित हुआ। आइए जानते हैं, इस साल रिलीज होने वाली किन फिल्मों ने 'लाल सिंह चड्ढा' को पीछे छोड़ दिया और किन फिल्मों को आमिर की फिल्म ने पटकनी दी। पढ़िए यह रिपोर्ट...