हिंदी सिनेमा की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' रिलीज के लिए तैयार है। 11 अगस्त को ये फिल्म पैन इंडिया लेवल पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस फिल्म का फैन्स भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और इसकी वजह आमिर खान हैं, जो चार साल बाद अपनी फिल्म के साथ बड़े पर्दे पर लौट रहे हैं। आमिर खान के साथ इस फिल्म में बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस करीना कपूर और साउथ के स्टार नागा चैतन्य नजर आएंगे। हालांकि, इस फिल्म की रिलीज से पहले लोगों के मन में सवाल भी है कि क्या ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिंदी सिनेमा के खराब प्रदर्शन को सुधार पाएगी। क्या आमिर खान, करीना कपूर और नागा चैतन्य मिल कर इस फिल्म को ब्लॉकबस्टर साबित कर पाएंगे? आइए जानते के इन तीनों कलाकारों के रिपोर्ट कार्ड से...