एक विलेन रिटर्न्स
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
मोहित सूरी की पिछली तीनों फिल्में फ्लॉप
मोहित सूरी की पिछली तीनों फिल्में ‘मलंग’, ‘हाफ गर्लफ्रेंड’, ‘हमारी अधूरी कहानी’ फ्लॉप फिल्में रही हैं। फिल्म ‘मलंग’ (2020) ने टिकट खिड़की पर सिर्फ 58.99 करोड़ रुपये, ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ (2017) ने 60.30 करोड़ रुपये और ‘हमारी अधूरी कहानी’ (2015) ने 34.43 करोड़ रुपये का ही कारोबार किया था। मोहित की आखिरी हिट फिल्म ‘एक विलेन’ मानी जाती है जिसने 2014 में बॉक्स ऑफिस पर 105.62 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। अब फिल्म ‘एक विलेन रिटर्न्स’ भी अगर कम से कम 80 करोड़ रुपये का कारोबार बॉक्स ऑफिस पर नहीं करती है तो ये फिल्म फ्लॉप मानी जाएगी।