कंगना रणौत
- फोटो : सोशल मीडिया
आमिर को सता रहा फिल्म के फ्लॉप होने का डरः कंगना
कंगना के मुताबिक आमिर खान को यह डर सता रहा है कि कहीं चार साल बाद आ रही उनकी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप न हो जाए। इसी वजह से उन्होंने इस फिल्म को लेकर विवाद शुरू किया है। कंगना ने इंस्टा पर लिखा, 'मुझे लगता है कि अपकमिंग फिल्म लाल सिंह चड्ढा को लेकर जितनी भी नकारत्मक बातें हो रही हैं, वो खुद मास्टरमाइंड आमिर खान ने अपना दिमाग लगाकर शुरू किया है।' कंगना ने अपने पोस्ट में कार्तिक आर्यन की 'भूल भुलैया 2' का भी नाम लिए बिना जिक्र किया है। उन्होंने लिखा, 'इस साल अभी तक केवल एक कॉमेडी फिल्म के सीक्वल को छोड़कर सभी फिल्म फ्लॉप साबित हुई हैं। दक्षिण भारतीय फिल्में इस समय काफी अच्छा कर रही हैं जिनमें भारतीय संस्कृति को दिखाया गया है।'