फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raksha Bandhan: फिल्म के बायकॉट के बीच सामने आया अक्षय कुमार का ये वीडियो, 'बहनों' के साथ करते दिखे ये काम

Wed, 03 Aug 2022 04:41 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
रक्षा बंधन - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के मशहूर कलाकार अक्षय कुमार इन दिनों अपनी फिल्म रक्षा बंधन को लेकर काफी चर्चा में हैं। लाल सिंह चड्ढा के बाद रक्षा बंधन को भी बायकॉट किया जा रहा है। सम्राट पृथ्वीराज के बाद अक्षय कुमार की ये इस साल की तीसरी फिल्म है। इससे पहले बच्चन पांडे और सम्राट पृथ्वीराज बुरी तरह फ्लॉप हो चुकी हैं। ऐसे में रक्षा बंधन के लिए इस बार अग्निपरीक्षा है। वहीं अक्षय कुमार अपनी फिल्म को लेकर जोर-शोर से प्रमोशन में जुटे हुए हैं। क्योंकि अक्षय कुमार की इस फिल्म पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं। 
विज्ञापन

2 of 4
रक्षा बंधन की अभिनेत्रियां - फोटो : सोशल मीडिया
अक्षय कुमार ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वह प्लेन में बैठकर अपनी ऑनस्क्रीन बहनों के साथ खेल खेलते नजर आ रहे हैं। अक्षय कुमार प्लेन से यात्रा करते नजर आ रहे हैं और इस दौरान वह चिड़िया उड़, तोता उड़ खेल रहे हैं। अक्षय कुमार ने इस वीडियो को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया है। बचपन में कभी आपने या हमने ये खेल जरूर खेला होगा। 
विज्ञापन

3 of 4
रक्षा बंधन - फोटो : youtube
वीडियो के कैप्शन में अक्षय कुमार ने लिखा है- जो मजा बहनों के साथ बचपन के खेल खेलने में है, उसका कोई मुकाबला नहीं है। पुणे में रक्षा बंधन के प्रमोशन के लिए जाते वक्त अपनी ऑनस्क्रीन बहनों के साथ बचपन की यादें ताजा करते हुए। इसके बाद उन्होंने लिखा रक्षा बंधन को आठ दिन बाकी। बता दें कि अक्षय कुमार की फिल्म 11 अगस्त को रक्षाबंधन के मौके पर रिलीज होने वाली है।

विज्ञापन

4 of 4
फिल्म रक्षा बंधन की टीम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अक्षय कुमार का ये वीडियो देखने के बाद आपके भी बचपन की यादें ताजा हो जाएंगी। इस वीडियो पर यूजर्स के भी खूब रिएक्शन आ रहे हैं। फैंस को अक्षय कुमार का ये वीडियो खास पसंद आ रहा है और लोग इसपर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। अक्षय कुमार के साथ इस फिल्म में भूमि पेडनेकर भी नजर आने वाली हैं। बता दें कि इससे पहले भूमि और अक्षय की जोड़ी टॉयलेट एक प्रेम कथा में भी नजर आ चुकी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें