लाल सिंह चड्ढा
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
सातवें दिन हुआ महज इतना कलेक्शन
'लाल सिंह चड्ढा' को रिलीज के पहले से ही काफी विरोध किया जा रहा था, वहीं रिलीज के बाद भी सोशल मीडिया पर लगातार इसका बायकॉट किया जा रहा है। ऐसे में आमिर खान की ये फिल्म अपने पहले दिन से ही खराब प्रदर्शन कर रही है, हालांकि वीकएंड पर फिल्म की कमाई में थोड़ी बढ़ोतरी देखने को मिली थी, लेकिन इसकी कमाई में फिर से हर दिन गिरावट दर्ज की जा रही है। सातवें दिन ही फिल्म दम तोड़ती नजर आ रही है। जहां मंगलवार यानी अपने छठे दिन पर लाल सिंह चड्ढा ने लगभग 2.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था, तो वहीं सातवें दिन इसकी कमाई में और भी गिरावट आई है। बुधवार के शुरुआती आंकड़ों को मुताबिक, फिल्म ने महज 2 करोड़ का ही कलेक्शन किया है।