फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LSC BO Collection Day 6: मंगलवार को धड़ाम हुई लाल सिंह चड्ढा की कमाई, आमिर के लिए 50 करोड़ जुटाना हुआ मुश्किल

Tue, 16 Aug 2022 11:29 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
लाल सिंह चड्ढा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' रिलीज से पहले बायकॉट की वजह से सुर्खियों में थी और जब से सिनेमाघरों में आई है तब से ही इस फिल्म के खराब प्रदर्शन ने हर किसी को हैरान कर रखा है। आमिर खान अपनी इस फिल्म के साथ चार साल बाद बड़े पर्दे पर लौटे हैं। ऐसे में दावा था कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा देगी। लेकिन ऐसा होता दिख नहीं रहा। इस फिल्म की कमाई दिन ब दिन बुरी तरह गिर रही है और अब मंगलवार की कमाई का आंकड़ा भी सामने आ गया है, जो मेकर्स और आमिर खान की टेंशन को बढ़ाने के लिए काफी है। 
विज्ञापन

2 of 4
लाल सिंह चड्ढा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
छठे दिन रही खराब कमाई
'लाल सिंह चड्ढा' अपने ओपनिंग डे से खराब प्रदर्शन कर रही है लेकिन वीकएंड पर फिल्म थोड़ी संभलती नजर आई थी। रविवार को फिल्म की कमाई ने थोड़ी बढ़त बनानी शुरू की थी लेकिन मंंगलवार आते ही फिल्म का कलेक्शन पूरी तरह गिर गया है। सोमवार के मुकाबले मंगलवार के दिन 'लाल सिंह चड्ढा' की कमाई में पूरे 75 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की है, जो मेकर्स के लिए काफी खराब संकेत है। इस फिल्म ने मंगलवार यानी अपने छठे दिन पर लगभग 2.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। 
विज्ञापन

3 of 4
लाल सिंह चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया
इतनी हुई फिल्म की टोटल कमाई
उम्मीद जताई जा रही थी कि छठे दिन की कमाई के साथ 'लाल सिंह चड्ढा' का टोटल कलेक्शन 50 करोड़ रुपये आसानी से पार कर लेगा। लेकिन ऐसा हुआ नहीं। आमिर खान की फिल्म की कुल कमाई अब तक 48 करोड़ रुपये के आसपास तक पहुंच गई है। हालांकि, अब 'लाल सिंह चड्ढा' का कलेक्शन अब 75 करोड़ तक पहुंचना भी मुश्किल होता दिख रहा है। 
विज्ञापन

4 of 4
लाल सिंह चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया
देखें किस दिन हुई कितनी कमाई
लाल सिंह चड्ढा कमाई (करोड़ में)
पहले दिन की कमाई 11.7
दूसरे दिन की कमाई  7.26
तीसरे दिन की कमाई 9
चौथे दिन की कमाई 10
पांचवें दिन की कमाई 7.50
छठे दिन की कमाई 2.50
कुल कमाई 48 (लगभग)

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें