टीवी एक्टर करण मेहरा और निशा रावल की राहें जुदा हो गई हैं। दोनों तलाक का केस लड़ रहे हैं। मगर, दोनों का एक-दूसरे के ऊपर आरोप लगाने का सिलसिला अभी थमा नहीं है। आए दिन दोनों कड़वे बोल बोलते नजर आते हैं। यहां तक कि करण मेहरा ने तो बाकायदा प्रेस कांफ्रेंस करके निशा रावल पर विवाहेतर संबंध होने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा, 'निशा का रोहित सातिया के साथ अफेयर है'। अब इस मामले पर अब रोहित सातिया ने चुप्पी तोड़ी है।