नागा चैतन्य
- फोटो : सोशल मीडिया
इस वजह से फैंस कर रहे हैं मांग
दरअसल, चैतन्य के दादा नागेश्वर राव ने देवदास के तेलुगू संस्करण में अभिनय किया था। साल 1953 की फिल्म देवदासु को आज भी तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री की सबसे प्रतिष्ठित फिल्मों में से एक माना जाता है। नागा की इस फोटो पर एक ट्विटर यूजर ने लिखा, 'संजय लीला भंसाली से देवदास को अपने साथ बनाने के लिए कहें।' एक अन्य ने लिखा, 'बॉलीवुड के सबसे बड़े फिल्म निर्माता ने आखिरकार हमारे छिपे हुए रत्न को खोज निकाला।' ट्विटर और इंस्टाग्राम फैन पेज द्वारा साझा की गई तस्वीर में चैतन्य काले रंग की टी-शर्ट और हल्के भूरे रंग की चिनोस पहने नजर आ रहे हैं।