उर्फी जावेद हमेशा अपने कपड़ों को लेकर ट्रोल होती रहती हैं। उर्फी जावेद कभी रोजर, कैंडी, कांच, ब्लेड और बोरी सभी से ड्रेस बनाकर पहन चुकी हैं। हाल ही में उर्फी जावेद ने अपना एक वीडियो साझा किया था, जिसमें उन्होंने अपने शरीर पर तार लपेट रखा था। इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने उर्फी की तुलना रणवीर सिंह से कर डाली थी। हालांकि उर्फी न्यूड नहीं थीं। उन्होंने स्किन कलर की ड्रेस पहनी थी और उसके ऊपर से तार लपेटा हुआ था। इसके अलावा उन्होंने अपने शरीर के अंगों को हाथ से ढक रखा था।