लाल सिंह चड्ढा की स्पेशल स्क्रीनिंग
- फोटो : सोशल मीडिया
आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' पैन इंडिया लेवल पर रिलीज हो रही है और इसी वजह से अभिनेता को इस फिल्म के प्रमोशन में साउथ कलाकारों का भी साथ मिला है। बीते दिनों ही आमिर खान ने साउथ सितारों के लिए अपनी फिल्म की स्क्रीनिंग रखी थी। आमिर की फिल्म देखने के लिए नागा चैतन्या, नागार्जुन, एसएस राजामौली, मेगास्टार चिरंजीवी और निर्देशक सुकुमार एक साथ दिखे थे। इस मौके की एक तस्वीर भी सामने आई थी, जिसमें सभी कलाकार चाय के साथ आमिर की फिल्म का लुत्फ उठाते दिखे थे। यह स्पेशल स्क्रीनिंग हैदराबाद में रखी गई थी।