फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Laal Singh Chaddha: ‘बेहतर होगा पूरी फिल्म देखें...’ पंजाबी एक्ट्रेस के सवालों का आमिर खान ने दिया करारा जवाब

Tue, 02 Aug 2022 07:13 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
आमिर खान, सरगुम मेहता - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' का सोशल मीडिया पर काफी समय से बायकॉट हो रहा है। कई लोगों ने फिल्म में आमिर खान की एक्टिंग को 'पीके' जैसी बताई है। इसके अलावा, अभिनेत्री सरगुन मेहता ने भी आमिर खान के पंजाबी एक्सेंट पर सवाल उठाया था, जो वह फिल्म में बोलते हुए नजर आएंगे। सरगुन को आमिर खान की पंजाबी भाषा पसंद नहीं आई थी और उन्होंने कहा था कि आमिर खान इससे अच्छा कर सकते थे। वहीं, अब आमिर खान ने सरगुन की बात का जवाब दिया है। 
विज्ञापन

2 of 4
आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया
आमिर खान का जवाब
दरअसल, पत्रकारों से बात करते हुए आमिर खान ने सरगुन मेहता की बात का जवाब दिया है। अभिनेता ने इस दौरान फिल्म को सिर्फ ट्रेलर के आधार पर जज न करने की बात कही है। अभिनेता ने कहा कि वो ट्रेलर में आधा दिखता है ना? ट्रेलर सिर्फ 2 मिनट का है और हमारी फिल्म 2.30 घंटे की है। बेहतर होगा कि अगर आप पूरी फिल्म देखने के बाद इन बातों पर जज करें। आमिर खान ने आगे कहा कि अगर मैं ठेठ पंजाबी बोलूंगा तो बाकी लोगों को कुछ समझ नहीं आएगा। क्या आपको समझ आएगा? आप फिल्म देख लीजिए... मुझे उम्मीद है कि आप निराश नहीं होंगे।
विज्ञापन

3 of 4
सरगुन मेहता - फोटो : इंस्टाग्राम
आमिर की भाषा पर सरगुन ने कही थी ये बात?
बीते दिनों सरगुन मेहता ने एक इंटरव्यू दिया था, जिसमें अभिनेत्री ने आमिर खान द्वारा बोली गई पंजाबी भाषा पर सवाल उठाए थे। उन्होंने कहा था कि आमिर खान अगर शुद्ध पंजाबी भाषा बोलते तो समझ नहीं आती। इसी तरह अगर फिल्म बंगाली में होती और इसमें काफी सारे बंगाली शब्दों का इस्तेमाल किया जाता तब भी कुछ समझ नहीं आता। आमिर खान पंजाबी नहीं हैं। उन्होंने फिल्म में सिर्फ एक रोल किया है। लेकिन मैं ये भी कहना चाहती हूं कि वह इसे थोड़ा और अच्छा कर सकते थे। लेकिन उन्होंने जितना भी किया है उसमें भी काफी मेहनत लगती है।
विज्ञापन

4 of 4
रक्षा बंधन- लाल सिंह चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया
आमिर खान फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' के साथ चार साल बाद सिनेमाघरों में लौट रहे हैं। यह फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जिसमें आमिर के साथ करीना कपूर और साउथ अभिनेता नागा चैतन्य भी दिखाई देंगे। हालांकि, इसी दिन अक्षय कुमार की फिल्म 'रक्षाबंधन' भी रिलीज हो रही है। यानी बॉक्स ऑफिस पर इन दो फिल्मों के बीच भिड़ंत देखने को मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें