लाल सिंह चड्ढा
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
'लाल सिंह चड्ढा' ने ओपनिंग डे पर 11.7 करोड़ रुपये का कारोबार किया था, तो दूसरे दिन फिल्म के कलेक्शन में गिरावट देखने को मिली और 7.26 करोड़ की कमाई हुई। वहीं, शुरुआती रिपोर्ट्स के अनुसार तीसरे दिन का कलेक्शन 9 करोड़ रुपये है। ऐसे में फिल्म की कमाई 27.96 करोड़ रुपये हो गई है। भारत में फिल्म का कलेक्शन कम रहा। वहीं, विदेशों में भी यह फिल्म ज्यादा कमाई नहीं कर पा रही है। बीते दो दिनों में 'लाल सिंह चड्ढा' ने ऑस्ट्रेलिया में करीब 1.60 करोड़, तो वहीं न्यूजीलैंड में करीब 24.40 लाख का कारोबार किया। वहीं, तीसरे दिन के भी शुरुआती आंकड़ों के अनुसार फिल्म ने विदेशों में अब तक महज 3.55 करोड़ की कमाई की है।