इरा खान
- फोटो : सोशल मीडिया
बेटी ने खास अंदाज में किया था सपोर्ट
इरा खान ने खास अंदाज में आमिर खान की 'लाल सिंह चड्ढा' को सपोर्ट किया था। इरा ने अपने बॉयफ्रेंड नुपुर शिखरे के साथ एक रोमांटिक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें दोनों एक साथ काफी प्यारे लग रहे थे। इस तस्वीर के कैप्शन में इरा ने 'लाल सिंह चड्ढा' हैशटैग में दिया था। इरा ने लिखा था, 'हाय।' इसके साथ उन्होंने एक आंख मारने वाली इमोजी लगाई थी और हैशटैग 'लाल सिंह चड्ढा' दिया था। इस हैशटैग से साफ है कि इरा खान अपने चाहने वालों से 'लाल सिंह चड्ढा' को देखने की बात कर रही थीं।