फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Laal Singh Chaddha: लाल सिंह चड्ढा पहले ही दिन हो गई थी फ्लॉप! आमिर ने जिम्मेदारी से यूं झाड़ लिया था पल्ला

Tue, 16 Aug 2022 12:20 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
लाल सिंह चड्ढा - फोटो : अमर उजाला
बायकॉट से जूझ रही आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' की कमाई लगातार घटती जा रही है। यूं कह लीजिए कि हॉलीवुड फिल्म फॉरेस्ट गंप की इस रीमेक का फ्लॉप होना तय हो चुका है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आमिर खान ने लगभग पहले ही दिन फिल्म की नाकामयाबी तय मान ली थी। उन्होंने फिल्म के सफल और असफल होने की जिम्मेदारी का ठीकरा तक दूसरों के सिर फोड़ दिया था। इस रिपोर्ट में जानते हैं कि लाल सिंह चड्ढा के लिए आमिर खान  किसे जिम्मेदार ठहराने की कोशिश कर चुके हैं और अब तक उन्होंने क्या-क्या किया? 
विज्ञापन

2 of 8
आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया
घबरा गए हैं आमिर खान
‘लाल सिंह चड्ढा’ की घोषणा के बाद से ही फिल्म का बहिष्कार किया जा रहा है। नेटिजन्स ने सोशल मीडिया पर  लगातार बायकॉट लाल सिंह चड्ढा हैशटैश के साथ ट्वीट्स किए। इस हेट कैम्पेन को देख आमिर खान और ‘लाल सिंह चड्ढा’ के मेकर्स घबरा गए। उन्होंने मीडिया के जरिए लोगों की गलतफहमी भी दूर करने की कोशिश की, लेकिन कामयाब नहीं हुए। इसके अलावा आमिर खान ने भी तमाम सवालों के जवाब देकर खुद पर लगे आरोपों को खारिज करने की कोशिश की। इसके बाद भी सोशल मीडिया पर ‘बायकॉट आमिर खान’, ‘बायकॉट बॉलीवुड’ और ‘बायकॉट लाल सिंह चड्ढा’ का ट्रेंड बंद होने का नाम नहीं ले रहा। 
विज्ञापन

3 of 8
लाल सिंह चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया
आमिर ने जिम्मेदारी से झाड़ा पल्ला
आज से पांच दिन पहले आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो अपलोड किया। इस वीडियो में आमिर खान दिल्ली में ‘लाल सिंह चड्ढा’ का प्रमोशन करते नजर आए। प्रमोशन के दौरान आमिर खान ने यह कहते हुए अपना पल्ला झाड़ लिया कि इस फिल्म की कहानी अतुल कुलकर्णी ने लिखी है। लाल सिंह चड्ढा में आपको जो भी चीज अच्छी लगे और जो बुरी लगे, उन सभी चीजों के जिम्मेदार अतुल कुलकर्णी होंगे।
 

4 of 8
मोना सिंह, नागा चैतन्य और आमिर खान - फोटो : social media
पीएम मोदी की तारीफ से डैमेज कंट्रोल की कोशिश
एक वक्त पर अपनी पत्नी किरण राव के देश के बारे में आपत्तिजनक बयान पर चुप्पी साधने के बाद घिरे आमिर खान लाल सिंह चड्ढा के लिए डैमेज कंट्रोल करते हुए नजर आए। दरअसल, आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस ने एक और वीडियो शेयर किया था, जिसमें आमिर खान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते नजर आए। आमिर खान ने कहा, 'आज सुबह हम लोग नए वॉर मेमोरियल पर श्रद्धांजलि देने गए। मैं कहना चाहता हूं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार ने बहुत ही खूबसूरत वॉर मेमोरियल बनाया है।'
 
विज्ञापन

5 of 8
आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया
बायकॉट ट्रेंड के खिलाफ शुरू किया यह कैम्पेन
एक तरफ जहां सोशल मीडिया पर लगातार बायकॉट का ट्रेंड चल रहा था, दूसरी तरफ आमिर खान अपने प्रोडक्शन के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर लोगों के रिव्यूज डाल रहे थे। उन्होंने सिनेमाघरों में फिल्म देखने गए लोगों के बयान इंस्टाग्राम और ट्विटर पर पोस्ट किए। हालांकि, इससे भी फिल्म को कोई फायदा नहीं पहुंचा। 
 
विज्ञापन

6 of 8
आमिर खान, करीना कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
केबीसी वाले विवाद ने बजा दिया बैंड
फिल्म का प्रमोशन करने के लिए आमिर खान अमिताभ बच्चन के रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' में भी पहुंचे। लोगों ने आरोप लगाया कि जब शो के सेट पर राष्ट्रगान बजा, तो आमिर खान ने सैल्यूट नहीं किया। माना जा रहा है कि इस विवाद की वजह से फिल्म की कमाई में और ज्यादा गिरावट आ गई और 15 अगस्त के दिन फिल्म ने दूसरा सबसे कम कलेक्शन किया। 
विज्ञापन

7 of 8
आमिर खान, इरा खान - फोटो : सोशल मीडिया
तिरंगा फहराकर की विवाद खत्म करने की कोशिश
इन तमाम विवादों के बीच आमिर खान ने 15 अगस्त से दो दिन पहले अपने घर की बालकनी में राष्ट्रध्वज लगाया। उन्होंने इसे भारत सरकार की मुहिम 'हर घर तिरंगा' में योगदान देते हुए दिखाया। उस दौरान सामने आई पहली तस्वीर में आमिर खान अपने घर की बालकनी में फोन चलाते दिखाई दिए। वहीं, दूसरे फोटो में वह अपनी बेटी इरा खान के साथ नजर आए।
विज्ञापन

8 of 8
आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया
अब तक हुई इतनी कमाई
लाल सिंह चड्ढा कलेक्शन
पहले दिन की कमाई (रक्षा बंधन की छुट्टी) 11.7 करोड़ रुपये
दूसरे दिन की कमाई 7.26 करोड़ रुपये
तीसरे दिन की कमाई (महीने का दूसरा शनिवार) 9 करोड़ रुपये
चाैथे दिन की कमाई (रविवार) 10 करोड़ रुपये
पांचवें दिन की कमाई (15 अगस्त) 7.50 करोड़ रुपये
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें