फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'लाल कप्तान' का डायलॉग ट्रेलर रिलीज और आशा भोसले को याद आए पुराने दिन, ये हैं बॉलीवुड की 5 खबरें

Wed, 02 Oct 2019 03:02 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Laal kaptaan - फोटो : amar ujala mumbai
सैफ की फिल्म 'लाल कप्तान' का डायलॉग ट्रेलर रिलीज
सैफ अली खान की आने वाली फिल्म 'लाल कप्तान' का डायलॉग प्रोमो रिलीज हो चुका है। इस ट्रेलर में भी धांसू डायलॉग और शानदार सीन हैं । इससे पहले फिल्म का एक पोस्टर रिलीज हुआ था । इसमें सैफ बंदूक लिए नजर आ रहे हैं। इसके अलावा उनके पीछे जोया हुसैन, मानव विज, दीपक डोबरियाल जैसे एक्टर्स दिख रहे हैं। यह नया पोस्टर भी फिल्म के ट्रेलर की तरह काफी दिलचस्प नजर आ रहा है। इसे देखने के बाद फैंस के बीच फिल्म देखने की उत्सुकता और बढ़ गई है । फिल्म को 'थुंबाड' और 'रांझणा' जैसी फिल्मों के मेकर्स ने बनाया है और इसका डायरेक्शन 'एनएच10' फेम डायरेक्टर नवदीप सिंह ने किया है। 

विज्ञापन

2 of 5
सलमान खान - फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
महात्मा गांधी के जन्मदिन पर सलमान खान का संदेश
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की आज 150वीं जयंती है । इस मौके पर बॉलीवुड के 'दबंग' यानी सलमान खान ने अपने फैंस को एक खास मैसेज दिया है । सलमान ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है । इस वीडियो में सलमान देशवासियों को स्वच्छता (Swawch Bharat Abhiyaan) के साथ फिट रहने की भी सलाह दे रहे हैं ।  इस वीडियो में सलमान खान कह रहे हैं, 'तो 2 अक्टूबर को है गांधी जयंती, गांधी जयंती धूमधाम से मनाएं । बहुत ज्यादा फिट इंडिया पर ध्यान दें और भारत को स्वच्छ रखें । इसका मतलब स्वच्छ भारत, स्वच्छ भारतीय, फिट इंडिया और फिट इंडियन्स' ।
 
विज्ञापन

3 of 5
Sara, Ganesh and Varun Coolie No 1 - फोटो : instagram
वरुण धवन ने शेयर की सारा अली खान की फोटो
सारा अली खान और वरुण धवन इन दिनों फिल्म 'कुली नंबर 1' के रीमेक की शूटिंग में बिजी हैं। फिल्म के सेट से अक्सर तस्वीरें सामने आती रहती हैं । इस बार सारा और वरुण ने एक जैसी तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की हैं । सारा अली खान ने फोटो शेयर करते हुए लिखा- जब इनके शब्द आपको एक्टिंग सिखा रहे होते है लेकिन उनके एक्शन आपको कैमरा फेसिंग सिखाते हैं। वहीं वरुण ने लिखा, 'सारा आप इतने साल कहां थीं ।' बता दें कि फिल्म को वरुण धवन के पिता डेविड धवन डायरेक्ट कर रहे हैं और वासु भगनानी, जैकी भगनानी और दीपशिखा देशमुख प्रोड्यूस कर रहे हैं।
   
 

4 of 5
हिना खान - फोटो : सोशल मीडिया
हिना खान के बर्थडे पर बॉयफ्रेंड ने भेजे फूल
आज हिना खान का बर्थडे है । इस मौके पर हिना के बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल ने उन्हें फूल भेजकर बर्थडे विश किया । इतना ही नहीं रॉकी ने हिना के लिए केक भी बनाया । हिना ने ये तस्वीरें अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की हैं । हिना ने रॉकी के साथ ही अपना जन्मदिन मनाया । बता दें कि हिना सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से फेमस हुई थीं । उन्होंने ये शो 8 साल बाद छोड़ दिया था । इसके बाद वो 'खतरों के खिलाड़ी' और 'बिग बॉस' में भी नजर आईं । 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
asha bhosle
आशा भोसले को आई पंचम दा की याद
बॉलीवुड लेजेंड आशा भोसले फिल्मों से दूर हैं लेकिन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। पुरानी यादों को ताजा करने वाली एक फोटो आशा भोसले ने सोशल मीडिया पर शेयर की है। इस ब्लैक एंड व्हाइट फोटो में आशा भोसले पंचम दा के साथ गाना गाती नजर आ रही हैं। आशा भोसले ने फोटो शेयर करते हुए लिखा- वो दिन.... पंचम। बता दें कि लता मंगेशकर के 90वें जन्मदिन पर उन्होंने बहन लता मंगेशकर के साथ फोटोज शेयर की थी। फोटो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा था- आज मेरी बड़ी बहन लता मंगेशकर का जन्मदिन है। वो 90 बरस की हुई हैं। आप सबको मालूम है कि वो भारत की शान है। जन्मदिन की शुभकामनाएं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें