करण जौहर अपने पॉपुलर चैट शो 'कॉफी विद करण' के सीजन सात के साथ लौट चुके हैं। शो का पहला एपिसोड स्ट्रीम हो चुका है, जिसमें आलिया भट्ट और रणवीर सिंह की जोड़ी नजर आई। करण जौहर का यह शो अपनी कॉन्ट्रोवर्सी की वजह से चर्चा में रहता है। लेकिन एक सच्चाई ये भी करण जौहर के सामने काउच पर बैठकर ही कई सेलेब्स ने अपने क्रश या फिर रिलेशनशिप का हिंट भी दिया है। इसी शो के ही एक एपिसोड में आलिया ने कबूल किया था कि रणबीर कपूर को वह पसंद करती हैं। कटरीना कैफ ने भी करण के सामने कहा था कि उनकी जोड़ी विक्की कौशल के साथ अच्छी लगेगी। आज के समय में ये दोनों जोड़ियां अपनी मैरिड लाइफ को एंजॉय कर रही हैं। वहीं, अब करण जौहर ने सारा अली खान और कार्तिक आर्यन के रिश्ते का भी खुलासा कर दिया है।