फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kuttey: फिल्म 'कुत्ते' का जबरदस्त मोशन पोस्टर रिलीज, हर किरदार के दिखे अलग रंग

Fri, 16 Dec 2022 10:43 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
फिल्म कुत्ते का जबरदस्त मोशन पोस्टर रिलीज - फोटो : insta
बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर की अपकमिंग फिल्म 'कुत्ते' से आज सभी कलाकारों के फर्स्ट लुक साझा कर दिए गए हैं। दरअसल इन लुक्स को मोशन मोस्टर के रूप में रिलीज किया गया है और साथ ही इसमें किरदारों के जबरदस्त डायलॉग्स भी सुने जा सकते हैं। इस पोस्टर को साझा करते हुए कैप्शन में लिखा- 'एक हड्डी और सात कुत्ते, चलो भसड़ शुरू करें'।
विज्ञापन

2 of 4
हर किरदार के हाथ में दिखे हथियार - फोटो : insta
अर्जुन कपूर समेत इन सभी सितारों का दिखा जबरदस्त अंदाज
फिल्म 'कुत्ते' में अर्जुन कपूर को देखने से पता चल रहा है कि वह एक पुलिस ऑफिसर के किरदार में हैं। उनके अलावा दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह, कोंकणा सेन शर्मा, कुमुद मिश्रा, राधिका मदान, शार्दुल भारद्वाज और तबु अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। मोशन पोस्टर में हर किरदार को एक अलग और दमदार अंदाज में देखा जा सकता है।
विज्ञापन

3 of 4
फिल्म कुत्ते के मोशन पोस्टर में दिखा कलाकारों का जबरदस्त लुक - फोटो : insta
कुत्ते के मोशन पोस्टर की वीडियो क्लिप में अर्जुन कपूर को कहते सुना जा सकता है, गोली सर पर मारे दे, मैटर खत्म, वहीं तब्बू का डायलॉग है 'तो क्या शेर भूखा होगा तो जहर खा लेगा'। वहीं  कोंकणा सेन शर्मा को भी दमदार लुक में देखा जा सता है और वह कहती हैं 'बकरी हम, कुत्ता तू और शेरा तेरा मालिक'। नसरुद्दीन शाह का डायलॉग है 'मुंह मांगे दाम दूंगा उसे उड़ाने के।' इस फिल्म के मोशन पोस्टर देखन से पता चल रहा है कि यह एक जबरदस्त एक्शन और क्राइम थ्रिलर होने वाली है।
यहां देखें पोस्टर
विज्ञापन

4 of 4
फिल्मः कुत्ते - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म कुत्ते का निर्माण भूषण कुमार, लव रंजन, विशाल भारद्वाज, अंकुर गर्ग और रेखा भारद्वाज ने किया है। वहीं इस फिल्म से दिग्गज फिल्मकार और संगीतकार विशाल भारद्वाज के बेटे आसमान भारद्वाज हिंदी सिनेमा में बतौर निर्देशक कदम रखने के लिए तैयार हैं। फिल्म 'कुत्ते' 13 जनवरी 2023 में सिनेमाघरों में दस्तक देगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें