फिल्म- कुत्ते
- फोटो : सोशल मीडिया
अर्जुन कपूर, नसीरुद्दीन शाह, तब्बू, कोंकणा सेन और कुमुद मिश्रा जैसे कलाकारों के बावजूद यह फिल्म दर्शकों को पसंद नहीं आ रही है। यही वजह है कि दूसरे दिन भी 'कुत्ते' का कलेक्शन कुछ खास नहीं रहा है। इस फिल्म ने पहले दिन 1.07 करोड़ की कमाई की थी। वहीं, दूसरे दिन भी फिल्म के बिजनेस में उछाल देखने को नहीं मिला। शनिवार को भी निराशाजनक प्रदर्शन करते हुए यह फिल्म महज 1.25 करोड़ रुपये ही बटोर सकी। इसी के साथ अब फिल्म का कुल कलेक्शन 2.32 करोड़ हो गया है।
Netflix 2023: नेटफ्लिक्स पर 2023 में रहेगा तेलुगू फिल्मों का बोलबाला, प्लेटफॉर्म ने जारी की पूरी लिस्ट