फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kuttey Box Office Collection Day 1: पहले दिन ही फेल हुई 'कुत्ते', लोगों को नहीं भाया कलाकारों का देसी रूप

Fri, 13 Jan 2023 09:04 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
कुत्ते फिल्म - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर की फिल्म 'कुत्ते' ने सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है। हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था, जिसमें अर्जुन कपूर के साथ तब्बू, कोंकणा सेन और नसीरुद्दीन शाह सरीखे सितारे दिखाई दिए थे। दर्शक इस क्राइम थ्रिलर फिल्म का ट्रेलर देखकर उत्साहित थे कि उन्हें 'कुत्ते' में इंडस्ट्री के इतने मंझे हुए सितारों को एक साथ अभिनय करते देखने का मौका मिलेगा। फिल्म के टाइटल की तरह ही इसका ट्रेलर भी उतना ही मजेदार था, जिसे देखने के बाद लोगों को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार था। हालांकि, फिल्म की पहले दिन की कमाई के आंकड़े बता रहे हैं कि इसकी ओपनिंग कुछ खास नहीं रही है। इतने सारे कलाकार होने के बाद भी यह फिल्म बढ़िया ओपनिंग करने में नाकाम साबित हुई है। 
विज्ञापन

2 of 4
फिल्म कुत्ते पोस्टर - फोटो : social media
निर्देशक विशाल भारद्वाज के बेटे आसमान भारद्वाज के निर्देशन में बनी फिल्म 'कुत्ते' के पहले दिन की कमाई के शुरआती आंकड़े सामने आ चुके हैं। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने पहले दिन महज 1.50 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। अर्जुन कपूर, तबू, कोंकणा सेन शर्मा, राधिका मदान जैसे सितारों से सजी ये क्राइम थ्रिलर का कलेक्शन बेहद ही निराशाजनक रहा है। 80 करोड़ के बजट में बनी 'कुत्ते' से उम्मीद की जा रही थी कि फिल्म ओपनिंग डे पर तकरीबन आठ से दस करोड़ की कमाई कर सकती है। लेकिन यह फिल्म ऐसा करने में असफल रही है। 
Rakhi Sawant: शादी... निकाह... और इस्लाम... राखी की जुबानी उनके और आदिल के रिश्ते की पूरी कहानी
विज्ञापन

3 of 4
कुत्ते फिल्म - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
नाम और पोस्टर को लेकर विवादों में थी 'कुत्ते'
फिल्म 'कुत्ते' का ट्रेलर जहां एक तरफ कुछ लोगों को खूब पसंद आया था। वहीं कुछ लोग ऐसे थे जिन्हें इसके नाम से लेकर पोस्टर तक से दिक्कत थी। दोनों का विरोध करते हुए रिलीज से पहले ही इस फिल्म पर केस दर्ज कराया गया था। दरअसल, 'कुत्ते' का नाम और इसका पोस्टर दोनों ही इसके गले का फंदा साबित हुए थे, जिसकी बदौलत फिल्म रिलीज से पहले ही विवादों में आ गई थी। जालोर के एडिशनल एसपी नरेंद्र चौधरी की बेटी ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। अपनी याचिका में एसपी नरेंद्र चौधरी की बेटी ने 'कुत्ते' के टाइटल को बदलने की मांग की थी। हालांकि, 'कुत्ते' बिना बदलाव के सिनेमाघरों में रिलीज की गई है। 
Kuttey Film Review: फेल हुई फिल्म 'कुत्ते'! जानें कैसी है अर्जुन कपूर और तब्बू की फिल्म 'कुत्ते'?
विज्ञापन

4 of 4
फिल्म कुत्ते - फोटो : social media
कलाकारों का देसी रूप पेश करती है फिल्म 
'कुत्ते' के ट्रेलर से ही साफ हो गया था कि यह फिल्म दर्शकों के सामने कलाकारों का देसी रूप पेश करने वाली है। फिल्म कुत्ते की कहानी काफी हटकर लग रही है। आजकल ऐसी कहानियां ही दर्शकों को लुभा रही हैं। इस ट्रेलर की भाषा काफी गाली-गलौज से भरी हुई है। बता दें कि फिल्म 'कुत्ते' में अर्जुन कपूर के अलावा तब्बू, कुमुद मिश्रा, कोंकणा सेन शर्मा, राधिका मदान, शार्दुल भारद्वाज और नसीरुद्दीन शाह जैसे स्टार्स हैं। फिल्म का पहले दिन की कमाई का हाल देखकर लग रहा है कि 'कुत्ते' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने में नाकाम रहने वाली है। 
Naatu Naatu: 'नाटू नाटू' में जिस सस्पेंडर को पहनकर राम चरण-Jr Ntr ने मचाया धमाल, दिलचस्प है उसके पीछे की कहानी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें