फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुशल पंजाबी के निधन से मां का रो-रोकर हुआ बुरा हाल, एक्टर का हाथ पकड़ बोलीं- 'वो कल तुमसे मिला था'

Sat, 28 Dec 2019 04:02 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
kushal punjabi - फोटो : social media
टीवी और बॉलीवुड के मशहूर एक्टर कुशल पंजाबी ने गुरुवार को खुदकुशी कर ली। कुशल का शव उनके बांद्रा स्थित घर पर मिला । कुशल के निधन से पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर है । जॉन अब्राहम, अक्षय कुमार, करणवीर बोहरा, फरहान अख्तर जैसे कई सितारों ने कुशल को ट्वीट कर श्रद्धांजलि दी है । वहीं कुशल के कुछ दोस्तों का भी उनके निधन को लेकर बयान बयान आया है । 
विज्ञापन

2 of 5
kushal tandon
कुशल के दोस्त चेतन हंसराज ने बताया था कि वो डिप्रेशन में थे और इसी वजह से उन्होंने आत्महत्या की। अब एक्टर कुशाल टंडन ने कुशल की मां की हालत के बारे में बात की। न्यूज पोर्टल पिंकविला से बात करते हुए कुशाल ने कहा, 'मैं कुशल का बहुत करीबी दोस्त तो नहीं था लेकिन मैं उससे एक दिन पहले ही रेस्त्रां में मिला था।'
विज्ञापन

3 of 5
कुशाल पंजाबी - फोटो : सोशल मीडिया
'जब मुझे उसकी आत्महत्या के बारे में पता चला तो मैं हैरान रह गया। वो एक सुलझा हुआ इंसान था । मुझे समझ नहीं आ रहा कि ऐसा क्या हुआ कि उसने ये कदम उठाया, ऐसा किसी को नहीं करना चाहिए। मैं उसकी मां और बहन से भी मिला । उसके माता-पिता इस बात पर यकीन ही नहीं कर पा रहे हैं । वो बहुत बुरी तरह से रोए जा रहे थे।'
 

4 of 5
कुशाल पंजाबी - फोटो : सोशल मीडिया
'मुझे याद है कि मैं उसकी मां से मिलने गया तो उन्होंने मेरा हाथ पकड़कर कहा कि तुम भी कुशल हो ना? यहां रुक जाओ, मेरे पास बैठ जाओ । वो कल तुम्हारी पार्टी में था ना? क्या वो ठीक था? कुशल अपने परिवार में एकलौता बेटा था । वो लोग बुरी तरह टूट गए हैं' । 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कुशाल पंजाबी - फोटो : सोशल मीडिया
कुशाल टंडन ने आगे कहा, 'मैं जानता हूं कि उसकी शादी में कुछ परेशानियां चल रही थीं लेकिन ऐसा कदम उठाना वाकई हैरान कर देने वाला है । डिप्रेशन पर खुलकर बात होनी चाहिए । कभी-कभी सामने वाले को पता नहीं चलता कि कोई किस दौर से गुजर रहा है । मुझे लगता है कि जब भी हम किसी अजनबी से भी मिले तो उसे गले लगाकर उससे पूछें कि क्या वो ठीक है?'

कुशल पंजाबी के निधन से सदमे में बॉलीवुड, अक्षय-जॉन समेत इन सितारों ने जताया शोक
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें