फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुशल पंजाबी के सुसाइड के बाद आया एक्स गर्लफ्रेंड मेघना नायडू का बयान, कहा- 'कोई दिमागी तौर पर...'

Sat, 28 Dec 2019 03:56 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
meghana naidu - फोटो : social media
टीवी और फिल्मों में काम कर चुके एक्टर कुशल पंजाबी ने गुरुवार रात को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली । कुशल की मौत ने पूरे बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री को झकझोर कर रख दिया है । किसी को भी यकीन नहीं हो रहा कि कुशल ने खुदकुशी कर ली है ।
विज्ञापन

2 of 5
Kushal Punjabi - फोटो : Twitter
कुशल का शव उनके बांद्रा स्थित फ्लैट पर लटका मिला । कुशल ने खुदकुशी करने से पहले डेढ़ पन्नों का सुसाइड लेटर लिखा था । खबरों की मानें तो कुशल अपनी शादीशुदा जिंदगी से परेशान थे । कुशल की पत्नी ऑड्रे डोलेन Audrey Dolhen फ्रांस में अपने बेटे के साथ रहती हैं । जब वो भारत आ जाएंगी तब कुशल के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार होगा । 
विज्ञापन

3 of 5
meghana naidu - फोटो : social media
कुशल की मौत पर उनकी एक्स गर्लफ्रेंड मेघना नायडू का बयान आया है। मेघना को भी इस खबर को सुनने के बाद यकीन नहीं हुआ। मेघना ने स्पॉटब्वॉय डॉट कॉम से बात करते हुए बताया, 'मैं ये सुनकर हैरान हूं कि कुशल ने खुदकुशी कर ली है । मैंने अपने दोस्तों के सोशल मीडिया अकाउंट पर उसकी तस्वीरें देखी थीं । कुशल एक खुश और उत्साहित रहने वाला इंसान था । मुझे उसके परिवार और बेटे के लिए बहुत बुरा लग रहा है।'
 

4 of 5
कुशल पंजाबी - फोटो : सोशल मीडिया
'मैं कामना करती हूं कि उन्हें ऐसे समय पर शक्ति मिले ।' बता दें कि कुशल और मेघना का साल 2010 में ब्रेकअप हो गया था । जब उनसे पूछा गया कि क्या आप दोनों के बीच अभी भी बात होती थी, तब मेघना ने कहा, 'नहीं, हमारे बीच करीब 10 साल से बात नहीं हुई थी । मुझे याद नहीं कि मैं उससे आखिरी बार कब और कहां मिली थी ।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कुशल पंजाबी - फोटो : सोशल मीडिया
'उससे और उसके परिवार से मिले मुझे लंबा समय हो गया है इसलिए मैं ज्यादा कुछ नहीं कह पाऊंगी । बस उसकी मौत से मुझे हैरानी जरूर हो रही है । मैं बहुत दुखी हूं । दिमागी तौर किसी का बीमार होना बहुत हानिकारक हो सकता है ।' बता दें कि कुशल और मेघना ने एक-दूसरे को लंबे समय तक डेट किया था । दोनों शादी भी करने वाले थे लेकिन ऐन वक्त पर बात बिगड़ गई थी ।

Bigg Boss 13: देर रात सिद्धार्थ ने की ऐसी हरकतें, डर के मारे दूर भाग खड़ी हुईं शहनाज
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें