फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुशल पंजाबी के निधन से सदमे में बॉलीवुड, अक्षय-जॉन समेत इन सितारों ने जताया शोक

Sat, 28 Dec 2019 11:43 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
विज्ञापन
1 of 7
अक्षय कुमार, कुशल पंजाबी, जॉन अब्राहम - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता कुशल पंजाबी के निधन से हर कोई हैरान रह गया। मुंबई के बांद्रा स्थित अपने घर में कुशल ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने उनका सुसाइड नोट बरामद किया हालांकि उन्होंने सुसाइड के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं बताया है। कुशल की मौत की खबर सुनकर उनके फैंस से लेकर बॉलीवुड और टीवी के सितारों ने शोक व्यक्त किया।
विज्ञापन

2 of 7
Akshay Kumar - फोटो : Social Media
कुशल पंजाबी की मौत की खबर सुनकर अक्षय कुमार ने पत्रकारों से कहा कि 'कुशल ने मेरे साथ एक फिल्म (अंदाज 2003) में काम किया था। हर किसी की अपनी परेशानियां होती हैं। कुछ लोग ये समझ जाते हैं लेकिन कुछ को ये समझ नहीं आता है। हमेशा याद रखें कि आपका परिवार सबसे जरूरी है। अपनी मुश्किलों का सामना करने की हिम्मत रखें। जिंदगी बहुत खूबसूरत है। आपके माता-पिता ने ये खूबसूरत जिंदगी आपको दी है। अपनी जिंदगी पर ध्यान दें लेकिन अपने डिप्रेशन का भी इलाज करवाएं।'
 
विज्ञापन

3 of 7
John Abraham - फोटो : Social Media
जॉन अब्राहम ने ट्वीट कर लिखा, 'मेरा दिल टूट गया है। भगवान तुम्हारी आत्मा को शांति दे कुशल।' बता दें कि कुशल ने जॉन के साथ फिल्म 'दन दना दन गोल' में साथ में काम किया था।

4 of 7
baba sehgal - फोटो : social media
सिंगर बाबा सहगल ने लिखा- 'मुझे यकीन नहीं आ रहा कि कुशल अब नहीं है। हमेशा चुनौतियों के लिए तैयार रहने वाला और एक पिता। वह मेरा दोस्त था लेकिन उससे ज्यादा वो मेरे लिए छोटे भाई की तरह था।'
विज्ञापन

5 of 7
ranvir shorey - फोटो : social media
अभिनेता रणवीर शोरे ने ट्वीट किया कि 'मैं कुशल पंजाबी को तब से जानता हूं जब वो बच्चा था। वो हमेशा से एक आलराउंडर था। टैलेंट और मेहनत का मिश्रण। उनकी प्रतिबद्धता और समर्पण उनके आस-पास हर किसी के लिए एक प्रेरणा था। मैं बहुत दुखी हूं कि वह चला गया है। मैं इससे भी दुखी हूं कि उन्होंने हार मान ली।'
विज्ञापन

6 of 7
farhan akhtar - फोटो : social media
फरहान अख्तर ने कहा- 'हैरान करने वाला और दुखद खबर जब सुना कि कुशल पंजाबी ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली। लक्ष्य फिल्म में उसके साथ काम करने का बेहतरीन अनुभव रहा। भाई तुम हमेशा याद आओगे। परिवार को सांत्वना।'
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Gurmeet Choudhary - फोटो : file photo
टीवी अभिनेता गुरमीत चौधरी ने ट्वीट किया कि 'कुशल पंजाबी के आकस्मिक निधन पर शोक। उसे लंबे समय से जानता था। प्रेरित करने वाला इंसान। मैं उसके वर्कआउट से प्रेरित होता था।लोगों के मन में क्या है आप कभी नहीं जानते हैं।' 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें