फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिकनी फोटो शेयर कर ट्रोल हुईं 'कुंडली भाग्य' एक्ट्रेस, यूजर्स बोले- सीरियल में मर क्यों नहीं जाती

Thu, 17 May 2018 02:01 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
shraddha arya
टीवी सीरियल 'कुंडली भाग्य' से दर्शकों के बीच पॉपुलैरिटी हासिल करने वाली एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या हाल ही में बिकिनी फोटो शेयर कर यूजर्स के निशाने पर आ गई हैं। खैर श्रद्धा आर्या कोई पहली अभिनेत्री नहीं हैं जिन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल किया गया हो बात चाहे अमिताभ बच्चन की हो या फिर करीना कपूर खान की... यूजर्स मौका मिलते ही ट्रोल करना शुरू कर देते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
shraddha arya
दरअसल श्रद्धा ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से बिकनी की फोटो शेयर की है लेकिन लगता है यूजर्स को उनका ये बोल्ड अंदाज पसंद नहीं आया। श्रद्धा की पोस्ट पर ट्रोर्ल्स भद्दे-भद्दे कमेंट्स कर रहे हैं।
 
विज्ञापन

3 of 5
shraddha arya
पिंक कलर की बिकनी में नजर आ रही श्रद्धा ने फोटोज को शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, सम सुपर कैजुअल, पूल के किनारे इस शूट को करवा कर मैं खुश हूं। श्रद्धा की पोस्ट पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा तुम ऐसे बोरिंग सीरियल करके परेशान क्यों करती हो.. सीरियल में मर क्यों नहीं जाती।

4 of 5
shraddha
वहीं एक दूसरे यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, तुम सीरियल में तो खुद को सिंपल लड़की दिखाती हो यहां सारी असलियत सामने आ जाती है। तुम जैसी लड़कियों की वजह से है दूसरी लड़कियां बदनाम होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
shraddha
श्रद्धा के इस पोस्ट पर जहां नेगिटिव कमेंट करने वालों की भरमार है वहीं उनके फैंस की भी कमी नहीं है। कई लोगों ने उनकी फोटो की तारीफ भी की है। दरअसल, अपने बिजी शेड्यूल से टाइम निकालकर फिलहाल श्रद्धा हॉन्क-कॉन्ग में छुट्टियां मना रही हैं। हाल ही में श्रद्धा का तौलिये में डांस करते हुए वीडियो काफी वायरल हुआ था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें