कुणाल खेमू ने बतौर हीरो बॉलीवुड में आने से पहले चाइल्ड एक्टर के रूप में कई फिल्मों में काम किया है। हम हैं राही प्यार के, जख्म और राजा हिंदुस्तानी समेत उनके कई रोल को दर्शक आज भी याद करते हैं। कुणाल साल 2005 में मोहित सूरी की फिल्म कलयुग से मेन लीड के तौर पर पर्दे पर दिखाई दिए। कई फिल्में करने के बावजूद कुणाल बॉलीवुड में कम ही नजर आते हैं। अब उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर डेब्यू किया है।