फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'लूटकेस' के ट्रेलर से लेकर दिशा पाटनी के डांस तक, पढ़ें 5 बड़ी खबरें

Fri, 20 Sep 2019 07:02 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Lootcase, Disha Patani - फोटो : amar ujala
रिलीज हुआ कुणाल खेमू की फिल्म लूटकेस का ट्रेलर
अभिनेता कुणाल खेमू एक बार फिर से अपनी सोलो परफॉर्मेंस देने वाले हैं। उनकी नई फिल्म लूटकेस का ट्रेलर रिलीज हो गया है। 2 मिनट 35 सेकेंड के इस ट्रेलर को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। फिल्म लूटकेस में कुणाल खेमू के साथ रसिका दुग्गल, विजय राज, रणवीर शौरी और गजराज राव जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म का निर्देशन राजेश कृष्णन ने किया है। 

विज्ञापन

2 of 5
alia bhatt - फोटो : file photo
साउथ अफ्रीका के एक शख्स को हिंदी सिखाती नजर आईं आलिया
बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट फिल्मों और सोशल मीडिया के अलावा अपने यूट्यूब चैनल पर भी काफी सक्रिय रहती हैं। उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर साउथ अफ्रीका सफारी का एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में ना केवल आलिया साउथ अफ्रीका सफारी के बारे में बताती दिखाई दे रही हैं, बल्कि वहां के एक नागरिक को हिंदी भाषा भी सिखाती नजर आ रही हैं। आलिया ने इस वीडियो को अपने यूट्यूब चैनल पर साझा किया है। 

विज्ञापन

3 of 5
Sanjay Dutt - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
'खलनायक' का रीमेक बनाना चाहते हैं संजय दत्त
अभिनेता संजय दत्त की फिल्म 'प्रस्थानम' रिलीज हो चुकी है। ये फिल्म संजय दत्त के प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनी है। इस बीच अब खबर है कि वह अपनी सुपरहिट फिल्म 'खलनायक' का सीक्वल बनाना चाहते हैं। साथ ही उन्होंने फिल्म के सीक्वल के लिए अभिनेता टाइगर श्रॉफ को लेने का मन बनाया है। आपको बता दें कि फिल्म 'खलनायक' साल 1993 में आई थी। इस फिल्म में संजय दत्त, माधुरी दीक्षित और जैकी श्रॉफ जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में थे। फिल्म 'खलनायक' संजय दत्त के करियर की शानदार फिल्मों में से एक हैं। 

4 of 5
salman khan and daisy shah - फोटो : file photo
अभिनेत्री से शूटर बनी डेजी शाह को दबंग खान ने दी ठीक से निशाना लगाने की सलाह
डेजी शाह की गिनती अब बॉलीवुड अभिनेत्री के अलावा एक शूटर के तौर पर भी होती है। इसी साल जुलाई में उन्हें राइफल शूटर का लाइसेंस मिला है। डेजी शाह बीते 2 साल से राइफल शूटिंग सीख रही हैं। इस बीच डेजी शाह के खास दोस्त और बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने उन्हें ठीक से निशाना लगाने की सलाह दी है। दरअसल, सलमान खान ने डेजी शाह की राइफल शूटिंग करते हुए इंस्टाग्राम पर तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में सलमान ने उन्हें ठीक से निशाना लगाने की सलाह दी है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Disha Patani - फोटो : social media
दिशा का डांस वीडियो हुआ वायरल, जीत लेगा हर किसी का दिल
बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी इन दिनों अपने यूट्यूब चैनल की वजह से सुर्खियों में हैं। वह अपने फैंस से मुखातिब होने के लिए अक्सर वीडियो साझा करती रहती हैं। इस बार उन्होंने अपना एक डांस वीडियो साझा किया है। इस डांस वीडियो में दिशा सिंगर J. Balvin के  गाने X पर डांस करती दिखाई दे रही हैं। उनका ये जबरदस्त डांस हर किसी का दिल जीत लेगा। सोशल मीडिया यूजर्स भी दिशा के इस डांस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं। 




पढ़ें: Spotted: जान्हवी कपूर से टाइगर श्रॉफ तक, कोई दिखी क्यूट तो किसी ने दिखाया स्वैग

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें