देशभर में कोरोना की दूसरी लहर से हाहाकार मचा हुआ है। लगातार बिगड़ते हालातों के चलते अब कोरोना संक्रमितों को इलाज मिलने में भी कठिनाई हो रही है। चारों तरफ ऑक्सीजन, अस्पतालों में बेड और इलाज के लिए किल्लत देखने को मिल रही है। ऐसे में अभिनेता कुणाल कपूर ने मिशन ऑक्सीजन के तहत लोगों की मदद करने का बीड़ा उठाया है। वहीं जूनियर बच्चन भी कुणाल के पूर्ण समर्थन में उतर आए हैं और साथ मिलकर मदद करने के लिए आगे आए हैं।