फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kunal Kapoor: ये हैं रंग दे बसंती के 'अशफाकउल्ला', बच्चन परिवार से क्या है इनका कनेक्शन?

Wed, 18 Oct 2023 09:09 AM IST
यशी पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
कुणाल कपूर - फोटो : अमर उजाला
बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई स्टार ऐसे हैं, जिन्होंने इंडस्ट्री के बाद कारोबार जगत में कामयाबी हासिल की है। इस लिस्ट में अभिनेता कुणाल कपूर का नाम भी शामिल है, जो बतौर अभिनेता तो सफल नहीं हो पाए, लेकिन बिजनेस में बड़ा मुकाम हासिल किया है। तो चलिए जानते हैं अभिनेता के जन्मदिन पर उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ खास बातें...
विज्ञापन

2 of 6
कुणाल कपूर - फोटो : social media
'आजा नच ले' जैसी हिट फिल्म में किया काम 
मुंबई में जन्मे कुणाल कपूर 18 अक्तूबर को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। अभिनेता को बचपन से ही अभिनय का शौक था। कुणाल एक पंजाबी परिवार से ताल्लुक रखते हैं। करियर की शुरुआत में अभिनेता ने 'आजा नच ले', 'बचना-ए-हसीनों', 'डॉन 2', 'वेलकम टू सज्जनपुर', 'लागा चुनरी में दाग', 'हैट्रिक' और 'डियर जिंदगी' जैसी हिट फिल्मों में काम किया है।

यह भी पढ़ें: Ganapath Sara Zamana: वाशु भगनानी की फिल्म के फंक्शन पर पहुंचा सारा जमाना, लेकिन ऐन मौके पर पता चला कि...
विज्ञापन

3 of 6
कुणाल कपूर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
'रंग दे बसंती' में किया यादगार अभिनय 
कुणाल कपूर फिल्म 'रंग दे बसंती' में अपने यादगार अभिनय के लिए जाने जाते हैं। 2006 में आई इस फिल्म में उन्होंने असलम का किरदार अदा किया था। यह किरदार क्रांतिकारी अशफाकउल्ला खान से प्रेरित था। 

4 of 6
कुणाल कपूर - फोटो : social media
साल 2021 में किया ओटीटी डेब्यू
कुणाल कपूर ने साल 2021 में वेब सीरीज 'एम्पायर', 'अनकही कहानियां' से डेब्यू किया। 'एम्पायर' सीरीज में भारत आने वाले पहले मुगल बादशाह बाबर की जिंदगी की दास्तान दिखाई गयी है। इस सीरीज में कुणाल कपूर, दृष्टि धामी, शबाना आजमी, डीनो मोरिया समेत कई स्टार नजर आए थे। अभिनेता की इस सीरीज को दर्शकों द्वारा पसंद किया गया था।

यह भी पढ़ें: National Awards: राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने पर विवेक अग्निहोत्री ने जताई खुशी, देशवासियों को दिया धन्यवाद
विज्ञापन

5 of 6
कुणाल कपूर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
क्राउड-फंडिंग प्लेटफॉर्म के सह संस्थापक हैं कुणाल
फिल्मी करियर के बाद कुणाल ने बिजनेस में हाथ अजमाया, जिसमें वे सफल भी हुए। बहुत कम लोग जानते हैं कि वे एक क्राउड-फंडिंग प्लेटफॉर्म के सह संस्थापक हैं। कुणाल कपूर ने 2012 में बिजनेस पार्टनर जहीर अडेनवाला और वरुण सेठ के साथ मिलकर इसकी स्थापना की। बताया जाता है कि अभिनेता को शुरू से ही उद्यमी बनने में दिलचस्पी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कुणाल कपूर-नैना बच्चन - फोटो : social media
रिश्ते में ये अमिताभ बच्चन के दामाद लगते हैं
अभिनेता ने साल 2015 में नैना बच्चन से शादी की, जो अमिताभ बच्चन के भाई अजिताभ की बेटी हैं। कपल ने शादी दोस्तों और परिवारवालों के बीच ही की थी। ऐसा इसलिए क्योंकि अभिनेता को अपनी निजी जिंदगी सभी के बीच जाहिर करना पसंद नहीं है। कुणाल ने इंटरव्यू में इस बात का खुलासा भी किया था कि हमने ज्यादा शोरगुल के साथ शादी नहीं की थी, बड़ी शांति से की थी। कई मौकों पर कुणाल कपूर और उनकी पत्नी नैना बच्चन परिवार के साथ नजर आते हैं।

यह भी पढ़ें: Kangana Ranaut: 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' पर कंगना ने किया 'तेजस' का प्रचार, सरदार पटेल की तारीफ में कही बड़ी बात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें