टीवी शो 'कुमकुम भाग्य' में रिया का रोल निभाने वाली मशहूर एक्ट्रेस पूजा बनर्जी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। आए दिन पूजा अपने करियर या खुशी के पलों की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। लेकिन बीते दिनों पूजा ने एक बेहद दुख भरी सूचना अपने फैन्स के साथ साझा की है। उन्होंने अपने पोस्ट में बताया उनके पिता अब इस दुनिया में नहीं रहे। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पिता को याद करते एक इमोशनल पोस्ट भी लिखा है।