फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'कुमकुम भाग्य' की तनु के साथ हुई बड़ी ट्रेजडी, एकता कपूर के इस शो को छोड़ने का फैसला लिया

Wed, 20 Feb 2019 10:26 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
leena jumani
हॉट, बोल्ड और सेक्सी एक्ट्रेस लीना जुमानी के साथ कुछ ऐसा हुआ है कि उन्होंने अब एकता कपूर के शो 'कुमकुम भाग्य' को छोड़ने का फैसला ले लिया है। लीना इस सीरियल में तनु का कैरेक्टर रोल प्ले कर रही थीं। लीना को इस शो से अब अपनी इमेज बिगड़ने का डर सताने लगा है।
विज्ञापन

2 of 5
leena jumani
टीआरपी में जबरदस्त चल रहा जीटीवी का हिट शो 'कुमकुम भाग्य' पिछले 5 सालों से दर्शकों के दिल और दिमाग पर छाया हुआ है। टीवी के इस पसंदीदा शो को डिनर टाइम का फेवरेट शो माना जाता है। शो के मुख्य किरदार प्रज्ञा और अभी को दर्शकों ने खूब प्यार दिया है और यह सिलसिला अभी भी जारी है।
विज्ञापन

3 of 5
लीना जुमानी
अब इस शो में एक बड़ा ट्विस्ट आने वाला है। भाव, संवेदनाओं, पारिवारिक झगड़े, प्यार-टकरार के इर्द-गिर्द घूमती इस सीरियल की कहानी जेनेरेशन की तरफ आगे बढ़ने जा रही है। सीरियल में अब 20 साल आगे की कहानी दिखाई जाएगी।  

4 of 5
लीना जुमानी
अभी और प्रज्ञा की जुड़वा बेटियां आगे की कहानी में नजर आएंगी। ऐसे में तनु का किरदार निभा रहीं लीना जुमानी को 20 साल बड़ी होने का रोल करना होगा। 20 साल लीप के साइडइफेक्ट से डरकर लीना ने शो छोड़ दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कुमकुम भाग्य
एक वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में लीना ने कहा है  "हां, मैं इस शो को छोड़ रही हूं, क्योंकि मैं उम्रदराज भूमिका निभाने में सहज नहीं हूं।" चर्चा तो ये भी है कि लीना के अलावा टीवी पर बुजुर्ग दिखना मिशाल रहेजा (राजा), शिखा सिंह (आलिया) और रुचि सावरन को भी नहीं पसंद है। इसलिए ये तीनों भी शो छोड़ने वाले हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें