फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेमा मालिनी ने किसानों पर कही ऐसी बात, कुमार विश्वास बोले- चाकू की पसलियों से गुजारिश तो देखिए...

Wed, 13 Jan 2021 05:37 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कुमार विश्वास और हेमा मालिनी - फोटो : फाइल
किसान आंदोलन को लेकर अभिनेत्री और भाजपा सासंद हेमा मालिनी का एक बयान कवि कुमार विश्वास को रास नहीं आया। मथुरा से सांसद हेमा मालिनी ने विपक्ष पर किसानों को भ्रमित करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि नए कृषि कानून में कोई कमी नहीं है लेकिन विपक्ष के बहकावे में आकर लोग आंदोलन कर रहे हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
हेमा मालिनी - फोटो : अमर उजाला
समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, हेमा मालिनी ने कहा कि धरने पर बैठे किसानों को यह भी नहीं पता है कि उन्हें क्या चाहिए और कृषि कानूनों के साथ असली दिक्कत क्या है। इससे यह स्पष्ट है कि उन्हें किसी ने कहा और वे लोग धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन

3 of 5
डॉ. कुमार विश्वास - फोटो : अमर उजाला
कुमार विश्वास किसान आंदोलन को लेकर मुखरता से अपनी बात रखते रहे हैं। हेमा मालिनी के इस बयान पर विश्वास ने एक ट्वीट करते हुए तंज कसा है। उन्होंने लिखा, 'उनकी अपील है कि उन्हें हम मदद करें, चाकू की पसलियों से गुजारिश तो देखिए...!'

4 of 5
धर्मेंद्र - फोटो : instagram/aapkadharam
धर्मेंद्र कर चुके हैं किसान आंदोलन का समर्थन
हेमा मालिनी के पति और वरिष्ठ अभिनेता धर्मेंद्र किसान आंदोलन का समर्थन कर चुके हैं। बीते दिनों किसानों की एक तस्वीर साझा करते हुए उन्होंने ट्वीट किया था, ‘आज, मेरे किसान भाइयों को इंसाफ मिल जाए। जी जान से अरदास करता हूं। हर एक नेक रूह को सुकून मिल जाएगा।‘
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हेमा मालिनी, एशा देओल - फोटो : instagram: imeshadeol
गौरतलब है कि हेमा मालिनी 10 महीने बाद अपने संसदीय क्षेत्र पहुंची हैं। मार्च माह में लॉकडाउन के बाद से वो यहां नहीं आई थीं। इस दौरान वह पार्टी नेता और अपने प्रतिनिधि से जानकारी लेती रहीं।

अनुष्का और विराट ने मीडिया पर लगाई पांबदी, कहा- 'न खींचें बेटी की तस्वीरें'
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें