शैनन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
कांस फिल्म फेस्टिवल में रेड कार्पेट पर अब दीपिका पादुकोण, ऐश्वर्या राय बच्चन, कंगना रनौत, प्रीति जिंटा, सोनम कपूर और कैटरीना कैफ जैसी बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियां डेब्यू कर चुकी हैं। शैनन के कान्स फिल्म फेस्टिवल 2023 में बॉली और होली सेलेब्स की लीग में शामिल होकर रेड कार्पेट पर चलेंगी। शैनन के कहती हैं, 'मैं अपने कान्स डेब्यू को लेकर उत्साहित और रोमांचित हूं। कान्स फिल्म फेस्टिवल के दौरान रेड कार्पेट पर चलना मेरा हमेशा से एक सपना रहा है।'