फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुमार सानू से लेकर अलका याग्निक तक, 90 के दशक में राज करते थे ये 6 गायक

Sun, 22 Sep 2019 02:21 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
90s singers - फोटो : file photo
बॉलीवुड के गानों की बात हो और 90 के दशक के गाने ना हों ऐसा कैसे हो सकता है। मेलोडी के मामले में इन गानों का कोई जवाब नहीं है। आज भी जब ये गाने कहीं सुनने को मिलते हैं तो कदम अपने आप ही थिरकने लगते हैं। 90 के दशक में कुमार सानू, उदित नारायण और अलका याग्निक समेत कई ऐसे गायक हैं जो आजकल कम ही सुनने को मिलते हैं। तो चलिए आपको 90 के दशक के ऐसे ही 6 गायकों के बारे में बताते हैं।
विज्ञापन

2 of 7
kumar Sanu
कुमार सानू
90 के दशक में फिल्मों में रोमांटिक गानों का मतलब कुमार सानू होते थे। कुमार सानू ने बॉलीवुड की फिल्मों में अपनी आवाज से दर्शकों का दिल जीत लिया। उनके गीतों ने एक अलग जादू बिखेरा। फिल्म में चाहे कोई भी हीरो या हीरोइन हो अगर उनका गाना होता था तो समझो फिल्म हिट। उनके गानों को लोग आज भी गुनगुनाते नजर आते हैं। 'आशिकी', 'साजन', 'सड़क', '1942 ए लव स्टोरी' और 'परदेस' जैसी फिल्मों में कुमार सानू ने सुपरहिट गाने दिए।
विज्ञापन

3 of 7
udit narayan - फोटो : social media
उदित नारायण
90 के दशक की कई हिट फिल्मों को याद करें तो यह मानने में हमें जरा भी हिचकिचाहट नहीं होगी कि उनके हीरो दरअसल उदित नारायण थे। लोगों को मधुर गीत-संगीत के कारण फिल्में पसंद आती थीं। इन फिल्मों की रिपीट वैल्यू थी और दर्शक बार-बार ऐसी फिल्में इनके गीतों की वजह से देखते थे। 'दिल', 'आशिकी', 'फूल और कांटे', 'बेटा', 'चमत्कार' और 'जो जीता वो सिकंदर' जैसी फिल्में हैं जिनके हिट होने में उदित नारायण के गानों की भूमिका रही है। 

4 of 7
alka yagnik - फोटो : file photo
अलका याग्निक
लता मंगेशकर और आशा भोसले के बाद जिस फीमेल गायिका के गाने सबसे ज्यादा पॉपुलर हुए, वो अलका याग्निक हैं। 90 के दशक में हर दूसरी बॉलीवुड फिल्म के गानों में अलका की आवाज सुनाई देती थी। कोई भी फिल्म अलका के गानों के बिना अधूरी लगती थी। अलका याग्निक ने 30 सालों तक बॉलीवुड को अपनी आवाज से सजाए रखा। 
विज्ञापन

5 of 7
Anuradha Paudwal
अनुराधा पौडवाल
बॉलीवुड में एक दौर ऐसा था जब अनुराधा पौडवाल की आवाज का हर कोई दीवाना था। टी-सीरीज के मालिक गुलशन कुमार को अनुराधा की खोज माना जाता था। ऐसा कहा जाता है कि गुलशन कुमार उन्हें दूसरी लता मंगेशकर बनाना चाहते थे। साल 1973 में अमिताभ बच्चन और जया भादुड़ी की फिल्म 'अभिमान' से अनुराधा पौडवाल ने अपने करियर की शुरुआत की थी। अनुराधा को पहचान मिली साल 1976 में सुभाष घई की फिल्म 'कालीचरन' से। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा।
विज्ञापन

6 of 7
kavita krishnamurthy - फोटो : file photo
कविता कृष्णमूर्ति
अपने गानों से कविता कृष्णमूर्ति सुनने वालों के दिनों पर राज करती हैं। उनके गाए गाने आज भी इतने मशहूर हैं कि आपको थिरकने पर मजबूर कर देते हैं। 1985 में रिलीज हुई फिल्म 'प्यार झुकता नहीं' से कविता को बॉलीवुड में पहचान मिली। इसके बाद उन्होंने एक के बाद एक हिट गाने गाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
अभिजीत भट्टाचार्य - फोटो : file photo
अभिजीत भट्टाचार्य
90 के दशक में गायक अभिजीत भट्टाचार्य का सिक्का चलता था। अभिजीत को पहला ब्रेक संगीतकार आरडी बर्मन ने दिया। एक वक्त ऐसा था जब वो शाहरुख खान के लिए हर फिल्म में आवाज देते थे। फिलहाल अभिजीत लंबे समय से बॉलीवुड से दूर हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें