फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिपाशा बसु को बॉलीवुड में 18 साल पूरे, पहली फिल्म की फोटो शेयर कर लिखा भावुक पोस्ट

Sun, 22 Sep 2019 01:54 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
bipasha basu
बिपाशा बसु को फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखे 18 साल हो चुके हैं । बिपाशा ने फिल्म 'अजनबी' से अपना डेब्यू किया था । इस फिल्म में बिपाशा के अलावा बॉबी देओल, अक्षय कुमार और करीना कपूर भी थीं । ये फिल्म हिट हुई थी । फिल्म में दर्शकों ने बिपाशा के काम की भी तारीफ की थी । इस मौके पर बिपाशा ने फिल्म 'अजनबी' की तस्वीर शेयर कर इमोशनल पोस्ट लिखा है । 
विज्ञापन

2 of 5
bipasha basu - फोटो : social media
इस तस्वीर के साथ बिपाशा ने लिखा, "18 साल पहले फिल्म 'अजनबी' रिलीज होने के साथ हमारी फिल्म इंडस्ट्री ने बाहें फैलाकर मुझे स्वीकारा और दर्शकों ने भी बड़े ही प्यार के साथ मुझे अपने दिल में पनाह दी । अपनी फिल्मों के माध्यम से जीवन की इस अद्भुत यात्रा के लिए मैं बहुत आभारी हूं ।"
 
विज्ञापन

3 of 5
bipasha basu - फोटो : social media
बिपाशा ने आगे लिखा, "मुझे खुद पर बहुत गर्व है कि मैं जो भी हूं उसके लिए सच्ची रही और अपने शर्तो पर सबकुछ हासिल किया । मैं अपने सभी निर्माताओं, निर्देशकों, सह-कलाकारों और हर फिल्म की पूरी टीम को धन्यवाद देना चाहती हूं । धन्यवाद उन सभी को, जिन्होंने मुझे और मेरे काम को प्यार दिया । मुझे एक्टर बने रहना पसंद है । धन्यवाद अब्बास भाई, मस्तान भाई, हुसैन भाई, बॉबी देओल, करीना, विजय गिलानी और बाकी सभी को धन्यवाद ।"
 

4 of 5
Bipasha Basu - फोटो : twitter
बता दें कि बिपाशा बसु आखिरी बार साल 2015 में आई फिल्म 'अलोन' में नजर आई थीं। इस फिल्म में बिपाशा ने पति करण सिंह ग्रोवर के साथ काम किया था । इसके बाद बिपाशा बसु ने कोई भी फिल्म साइन नहीं की। करण सिंह ग्रोवर से शादी के बाद बिपाशा बसु ने फिल्मों से ब्रेक ले लिया । वहीं बिपाशा के पति करण इन दिनों एकता कपूर के सीरियल 'कसौटी जिंदगी की 2' में नजर आ रहे हैं । 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
bipasha basu
इस सीरियल में करण मिस्टर बजाज के रोल में नजर आ रहे हैं । कुछ दिन पहले सीरियल में मिस्टर बजाज की शादी प्रेरणा से हुई थी । इस सीन के लिए बिपाशा ने खुद सारी तैयारी की थी । बिपाशा ने शूटिंग के दौरान बंगाली रस्मों और रीति रिवाजों के बारे में शो बनाने वालों को पूरी लिस्ट नोट कराई थी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें