फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood: पहली फिल्म से ही सुपरस्टार बने ये बॉलीवुड सितारे, दूसरी पारी में नहीं चली फिल्म तो हो गए फ्लॉप

Tue, 25 Apr 2023 07:13 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बॉलीवुड सेलेब्स - फोटो : अमर उजाला

हर अभिनय प्रेमी व्यक्ति का एक बड़ा सपना होता है कि वह एक दिन बॉलीवुड में जरूर जाए। इनमेx कई लोगों के सपने तो साकार होते हैं, लेकिन कई लोग ऐसे भी होते है जो तमाम संघर्षों के बावजूद भी इस इंडस्ट्री में कदम नहीं रख पाते हैं। ऐसा माना जाता है कि एक बार इस जगत में आने के बाद आपके सामने सबसे बड़ी चुनौती होती है खुद को साबित करना। अगर आपकी शुरुआती फिल्म हिट होती है तो आपको अपनी हर आगामी फिल्म के साथ अपना स्टारडम भी मेंटेन करना होता है, लेकिन कई लोग ऐसा नहीं कर पाते हैं। तो आज के इस लेख में हम आपको उन सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो एक वक्त पर हिंदी फिल्म इंडस्ट्री पर राज करते थे, लेकिन फिर इन सितारों की किस्मत कुछ यूं पलटी कि ये धीरे-धीरे फिल्मों की दुनिया से गायब ही हो गए। तो चलिए जानते हैं।


 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
विवेक ओबेरॉय - फोटो : social media

विवेक ओबेरॉय
बॉलीवुड अभिनेता विवेक ओबेरॉय एक समय पर इस इंडस्ट्री पर राज करते थे, उन्हें बॉलीवुड का उभरता सितारा माना जाते थे। उस समय विवेक को चाहने वालों की भी कमी नहीं थी। विवेक ‘प्रिंस’, ‘मस्ती’, ‘साथिया’, ‘कंपनी’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हेयर, लेकिन धीरे-धीरे विवेक को फिल्में मिला बंद हो गईं और वह जिन फिल्मों में आए वो फिल्में फ्लॉप होती चली गई। अभिनेता को आखिरी बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आधारित फिल्म में देखे गए हैं।

विज्ञापन

3 of 5
अक्षय खन्ना - फोटो : social media

अक्षय खन्ना
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अक्षय खन्ना हमेशा अपनी फिल्मों को लेकर सुर्खियों में रहे हैं। फैंस उनके अभिनय के दीवाने हैं। काफी साल बाद अक्षय ने फिल्म ‘दृश्यम 2’ से एक बार फिर बॉलीवुड में कमबैक किया है। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी काफी हिट रही। अभिनेता को असल पहचान फिल्म ‘बॉर्डर’ से मिली थी, लेकिन बाद ने अक्षय दर्शकों के दिलों में अपनी पहचान बनाने में कामयाब नहीं रहे।

4 of 5
प्रीति जिंटा - फोटो : social media

प्रीति जिंटा
फिल्म इंडस्ट्री की खूबसूरत एक्ट्रेसेज में से एक प्रीति जिंटा ने अब फिल्मों से किनारा कर लिया है। प्रीति आज भी अपनी मुस्कान से लाखों दिलों पर राज करती हैं। फैंस ने उनका नाम ‘डिंपल गर्ल’ भी रखा था। प्रीति का शुरुआती करियर तो काफी अच्छा रहा, लेकिन अभिनेत्री की बाकी फिल्में नहीं चली, जिसे देखते हुए अभिनेत्री ने धीरे धीरे फिल्म से किनारा कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बॉबी देओल - फोटो : social media

बॉबी देओल
वेब सीरीज ‘आश्रम’ फेम बॉबी देओल अपने अभिनय से लोगों का दिल जीत रहे हैं। बॉबी की आश्रम वेब सीरीज ने ऑडियंस को उनकी तारीफ करने पर मजबूर कर दिया था। ‘गुप्त’, ‘बादल’, सोल्जर’, ‘अजनबी’ जैसी फिल्मों में काम कर चुके बॉबी देओल अचानक ही फिल्मों से गायब हो गए थे। बॉबी ने इसका कारण का भी खुलासा किया था और बताया था कि उन्हें काम मिलना बंद हो गया था।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें