फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता की तरह हिट नहीं हो पाए बॉलीवुड के ये 7 एक्टर्स, कुछ ने छोड़ दी फिल्में तो कुछ कर रहे साइड रोल

Wed, 10 Jul 2019 06:47 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
Zayed, Kumar Gaurav and Fardeen - फोटो : file photo
बॉलीवुड की चकाचौंध भरी जिंदगी हर कोई जीना चाहता है। हिंदी सिनेमाजगत में कई सारे एक्टर्स ऐसे हैं जो पहली फिल्म से तो हिट हो गए लेकिन बाद में फिल्म इंडस्ट्री से वह अचानक गायब हो गए। इस लिस्ट में राजेन्द्र कुमार के बेटे से लेकर फिरोज खान के बेटे का नाम शामिल है। अपने समय में इन एक्टर्स ने कामयाबी की ऐसी दास्तां लिखी थी कि हर कोई वहां तक पहुंचना चाहता है। हालांकि उनके बेटे इस स्टारडम को नहीं पा सके। इन्हीं एक्टर्स में से कुमार गौरव का नाम शामिल है। कुमार गौरव का 11 जुलाई को जन्मदिन है। जानें उन 7 एक्टर्स के बारे में जिनके पिता तो हिट रहे लेकिन बेटे फ्लॉप।
विज्ञापन

2 of 8
Rajendra Kumar and Kumar Gaurav - फोटो : file photo
कुमार गौरव मशहूर एक्टर राजेन्द्र कुमार (Rajendra Kumar) के बेटे हैं। कुमार की पहली फिल्म उनके पिता ने ही प्रोड्यूस की थी और फिल्म में भी उनके साथ नजर आए। इस फिल्म का नाम 'लव स्टोरी' था। पहली ही फिल्म से कुमार ने सफलता का वह मुकाम हासिल किया जिसे पाने के लिए एक्टर्स को कई साल का इंतजार करना पड़ता है। वहीं उनकी पहली फिल्म के हिट होते ही वह उस दौर के हिट एक्टर्स की लाइन में खड़े हो गए। फिल्म में ना केवल कुमार की एक्टिंग की तारीफ भी हुई बल्कि लोग उनके स्टाइल को भी कॉपी करने लगे। कुमार गौरव आज फिल्म इंडस्ट्री से दूर हैं। 
विज्ञापन

3 of 8
Firoz Khan and Fardeen Khan - फोटो : file photo
एक्टर फिरोज खान के बेटे फरदीन खान ने 1998 में आई फिल्म प्रेम अगन से डेब्यू किया था। इस फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट डेब्यू के कई अवॉर्ड भी मिले। इसके बाद उन्होंने जंगल, प्यार तूने क्या किया, हम हो गए आपके, खुशी, देव, प्यारे मोहन, लाइफ पार्टनर सहित कई फिल्मों में काम किया है। फरदीन की कोई फिल्म हिट नहीं हो पाई। जिसके बाद उन्होंने बॉलीवुड को अलविदा कहना ही ठीक समझा।

4 of 8
Harry and Harman - फोटो : file photo
एक्टर हरमन बावेजा ने जब बॉलीवुड में एंट्री की तो उस वक्त माना जा रहा था कि आने वाले समय में वो सुपरस्टार्स को कड़ी टक्कर देंगे लेकिन ऐसा हो नहीं सका। हरमन जल्द ही इंडस्ट्री से गायब हो गए। फिल्म निर्देशक हैरी बावेजा और निर्माता पम्मी बावेजा के बेटे हरमन ने साल 2008 में फिल्म लव स्टोरी 2050 से डेब्यू किया था। साल 2009 में हैरी बावेजा ने अपने बेटे के लिए रोमांटिक फिल्म 'व्हॉट्स योर राशि' बनाई। दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सुपर फ्लॉप साबित हुईं। हरमन ने अपने करियर में केवल 5 ही फिल्में कीं और सभी बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी। अब वह बॉलीवुड से दूर गुमनामी की जिंदगी जी रहे हैं। 
विज्ञापन

5 of 8
Sanjay Khan and Zayed Khan - फोटो : file photo
एक ओर जहां खान तिकड़ी सुपरहिट है तो वहीं कई खान ऐसे हैं जो सुपरफ्लॉप रहे हैं। इन्हीं में एक हैं जायद खान। एक्टर संजय खान के बेटे जायद खान ने कई फिल्मों में काम किया है लेकिन इंडस्ट्री में वो नाम नहीं कमा पाए। उन्होंने 2003 में आई फिल्म चुरा लिया है तुमने से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके अलावा उन्होंने वादा, दस, शादी नं. वन, कैश, स्पीड और तेज सहित अन्य फिल्मों में काम किया है जो कि सुपरफ्लॉप रही हैं।
विज्ञापन

6 of 8
Jeetendra, Tusshar Kapoor - फोटो : social media
अभिनेता जितेंद्र के बेटे तुषार कपूर का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। तुषार ने फिल्म 'मुझे कुछ कहना है' से अपने अभिनय की शुरुआत की थी। इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पॉन्स मिला था लेकिन तुषार कभी अपने पिता जितेंद्र की तरह स्टारडम हासिल नहीं कर पाए। तुषार को बहुत कम फिल्मों में बतौर मुख्य अभिनेता देखा गया। लगातार फ्लॉप होती फिल्मों के चलते अब तुषार कपूर फिल्मों में साइड रोल करते दिखाई देते हैं।
विज्ञापन

7 of 8
mahaakshay chakraborty and mithun - फोटो : social media
हिंदी सिनेमा के मशहूर अभिनेता और डांसर मिथुन चक्रवर्ती आज भी फिल्मों में अपने अंदाज से जाने जाते हैं। मिथुन को असल पहचान 80 के दौर में मिली थी। उन्हें एक अच्छे डांसर की तरह भी देखा जाता है, लेकिन मिथुन के बेटे महाक्षय का फिल्मी करियर अभी तक मुकाम हासिल नहीं कर पाया। महाक्षय को दर्शक फिल्म हॉन्टेड से जानते हैं। वहीं, मिथुन का स्टारडम आज भी कायम है। 
विज्ञापन

8 of 8
बॉलीवुड एक्टर सिकंदर खेर - फोटो : फाइल फोटो
फिल्म जगत के मंझे हुए अभिनेता अनुपम खेर आज भी अपने अभिनय के दम पर बॉलीवुड में राज कर रहे हैं। उनका स्टारडम किसी सुपरस्टार से कम नहीं है। आखिरी बार वह फिल्म द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर में दिखाई दिए थे। उनके बेटे सिकंदर खेर का फिल्मी करियर कुछ खास नहीं रहा। उनकी पहली फिल्म साल 2008 में आई वुडस्टॉक विला थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें