राजेंद्र कुमार के बेटे कुमार गौरव 11 जुलाई को अपना बर्थडे मनाते हैं। दरअसल कुमार गौरव का करियर पिता राजेन्द्र कुमार जैसा बिलकुल नहीं रहा। हालांकि उनकी पहली फिल्म 'लव स्टोरी' ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता के झंडे गाड़े थे। वहीं बता दें कि कुमार ने संजय दत्त की बहन नम्रता दत्त से शादी की है। इसके साथ ही कुमार ने संजय के साथ फिल्म 'नाम' में भी काम किया था। लेकिन इसके बाद भी उनका फिल्म करियर कुछ खास नहीं रहा और वो लंबे वक्त से बड़े पर्दे से गायब हैं और काफी बदल गए हैं। ऐसे में एक नजर उन सेलेब्स पर जिनके लुक्स पहले से काफी ज्यादा बदल गए हैं।