Kulbhushan Kharbanda
- फोटो : सोशल मीडिया
'जादू का शंख' से की शुरुआत
उन्होंने बॉलीवुड में अभिनय की शुरुआत फिल्म 'जादू का शंख' से की थी। यह फिल्म साल 1974 में आई थी। इसी साल वह श्याम बेनेगल की फिल्म 'निशांत' में नजर आए। इस फिल्म में उनके अभिनय को काफी सराहा गया। इसके बाद कुलभूषण खरबंदा ने कभी मुड़कर नहीं देखा। उन्होंने 'भूमिका', 'अर्थ', 'कलयुग', 'मैं जिंदा हूं' और 'नसीब' सहित बॉलीवुड की एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया। उन्होंने अपनी लगभग सभी फिल्मों में एक सह कलाकार की भूमिका निभाई, लेकिन उन्होंने अपने अभिनय से फिल्मी पर्दे पर अमिट छाप छोड़ी।