शाहरुख खान और काजोल की सुपरहिट फिल्म 'कुछ कुछ होता है' का वह छोटा सरदार तो आपको याद ही होगा जो पूरी फिल्म में तारे गिनता रहा। फिल्म में केवल उसने एक ही डायलॉग बोला था, 'तुसी जा रहे हो, तुसी ना जाओ।' इस डॉयलाग की वजह से वो बच्चा आज भी लोगों को याद है। अब खबर ये है कि उस किरदार को निभाने वाला कलाकार अब शादी करने जा रहा है।