कुब्रा सैत
- फोटो : सोशल मीडिया
अंकल ने की थी 'गंदी हरकत'
कुछ वक्त पहले ही कुब्रा ने खुलासा किया था कि बचपन में उनका यौन शोषण किया गया था। उनके साथ किसी बाहरी शख्स ने ऐसा नहीं किया था, बल्कि उनकी पहचान के ही एक अंकल ने यह हरकत की थी। आज भी जब कुब्रा उन पलों को याद करती हैं, तो दिल सहम उठता है। इस बात का जिक्र करते हुए कुब्रा ने बताया था कि एक बार वह परिवार के साथ बेंगलुरू के एक रेस्टोरेंट में गई थीं। इस दौरान उन्हें वहां एक शख्स मिला, जो धीरे-धीरे उनकी फैमिली बन गया।