केआरके उर्फ कमाल राशिद कुमार सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह अक्सर फिल्मों और इंडस्ट्री पर खुलकर अपनी राय देते नजर आते हैं। कई बार तो वह विवादित बयान तक दे देते हैं, जिस पर उन्हें खूब ट्रोल किया जाता है। इन दिनों केआरके सोशल मीडिया पर चल रहे बॉलीवुड फिल्मों के बायकॉट ट्रेंड में खूब दिलचस्पी ले रहे हैं। इसके लिए वह स्टार्स और फिल्म मेकर्स पर जमकर निशाना साध रहे हैं। इन दिनों केआरके ने आमिर खान से लेकर, ऋतिक रोशन और तापसी पन्नू तक तमाम सितारों को निशाने पर लिया। मगर, वह हाल ही में अनीस बज्मी की तारीफ करते नजर आए हैं।