फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KRK: केआरके ने 'थैंक गॉड' को लेकर अजय देवगन पर कसा तंज, बोले- विनाश काले विपरीत बुद्धि!

Mon, 24 Oct 2022 01:56 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
कमाल आर खान - फोटो : social media
कमाल आर खान बॉलीवुड की फिल्मों की सेल्फ समीक्षा तो करते ही हैं। इसके साथ ही वह कलाकारों से लेकर निर्माता-निर्देशकों तक पर तंज कसने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। अक्सर वह बॉलीवुड के किसी न किसी सितारें पर तीखे व्यंग्य करते नजर आते हैं। फिलहाल तो केआरके के निशाने पर इस समय अजय देवगन की आगामी फिल्में हैं। जिसको लेकर आज एक बार फिर से केआरके ने कटाक्ष भरे अंदाज में ट्वीट किया है।
 

Diwali 2022: भक्ति के रंग में रंगे नजर आए खिलाड़ी कुमार, खास अंदाज में दीं फैंस को दीपावली की शुभकामनाएं

विज्ञापन

2 of 4
केआरके - फोटो : सोशल मीडिया
केआरके को कई बार अपने ट्वीट्स और बयानों की वजह से ट्रोलिंग से लेकर विवादों का सामना भी करना पड़ता है। हालांकि कई यूजर्स उनकी बातों से सहमत भी दिखाई देते हैं। इस समय अजय देवगन की फिल्म 'थैंक गॉड' की एडवांस बुकिंग चल रही है, वहीं 'दृश्यम 2' को लेकर भी निर्माताओं से लेकर कलाकार भी लगातार प्रमोशन कर रहे हैं। अब इसी को लेकर केआरके ने ट्वीट कर प्रतिक्रिया दी है।
 

Tv Actresses: 20 की उम्र में इन टीवी अभिनेत्रियों ने हिट करा दिया था शो, घर-घर में हो गई थीं मशहूर

विज्ञापन

3 of 4
केआरके - फोटो : सोशल मीडिया
थैंक गॉड और दृश्यम को लेकर केआरके का तंज
केआरके ने ट्वीट कर लिखा- "मशहूर कहावत हैं कि 'विनाश काले विपरीत बुद्धि!' अजय देवगन की फिल्म 'थैंक गॉड' के टिकट करंट बुकिंग में मिल रहे हैं और लोग खरीद नहीं रहे हैं, लेकिन अजय का मानना है कि अगले महीने रिलीज होने वाली उनकी फिल्म 'दृश्यम' के लिए लोग आज पहले से टिकट खरीद लेंगे। इसी के साथ केआरके ने हंसने वाली इमोजी भी ड्रॉप की।"

विज्ञापन

4 of 4
थैंक गॉड - फोटो : social media
कल दिवाली रिलीज होगी थैंक गॉड
बात करें फिल्म 'थैंक गॉड' की तो ये 25 अक्टूबर यानी कल रिलीज होने वाली है। ये एक कॉमेडी फिल्म है, जिसमें अजय देवगन के अलावा सिद्धार्थ मल्होत्रा, और रकुल प्रीत सिंह मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। वहीं दृश्यम 2 एक सस्पेंस थ्रिलर है जो अजय की फिल्म दृश्यम का दूसरा भाग है।
 

Janhvi Kapoor: महिला प्रधान फिल्मों पर दर्शकों के नजरिए से जान्हवी कपूर खफा, बोलीं- लोग पूछते हैं हीरो कौन है?

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें