फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Diwali 2022: भक्ति के रंग में रंगे नजर आए खिलाड़ी कुमार, खास अंदाज में दीं फैंस को दीपावली की शुभकामनाएं

Mon, 24 Oct 2022 01:44 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

पूरा देश आज दीपों के त्योहार दिवाली के जश्न में डूबा हुआ है। देश-विदेश में लोग इस त्योहार को हर्षोल्लास के साथ मना रहे हैं। आम से लेकर खास हर कोई इस मौके को अपने अंदाज में सेलिब्रेट कर रहा है।
विज्ञापन
1 of 4
अक्षय कुमार - फोटो : Social media
पूरा देश आज दीपों के त्योहार दिवाली के जश्न में डूबा हुआ है। देश-विदेश में लोग इस त्योहार को हर्षोल्लास के साथ मना रहे हैं। आम से लेकर खास हर कोई इस मौके को अपने अंदाज में सेलिब्रेट कर रहा है। इसी क्रम में बॉलीवुड भी दिवाली की रौनक में चमकता नजर आ रहा है। मनोरंजन के सितारे लगातार फैंस को दिवाली के इस पर्व की शुभकामनाएं दे रहे हैं। इसी क्रम में फिल्म जगत के खिलाड़ी कुमार अभिनेता अक्षय कुमार ने भी इस मौके पर फैंस को खास अंदाज में शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

2 of 4
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता ने कुछ देर पहले ही अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना एक वीडियो शेयर किया है। सामने आए इस वीडियो में अभिनेता त्योहार और भक्ति के रंग में रंगे नजर आ रहे हैं। सामने आए इस वीडियो में एक्टर पारंपरिक अंदाज में भगवान की आरती करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए अक्षय ने सभी देशवासियों को दीपों के त्योहार दिवाली की बधाइयां भी दीं।

Janhvi Kapoor: महिला प्रधान फिल्मों पर दर्शकों के नजरिए से जान्हवी कपूर खफा, बोलीं- लोग पूछते हैं हीरो कौन है?

विज्ञापन

3 of 4
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को शेयर करते हुए अक्षय ने कैप्शन में लिखा- रोशनी, रंग और उनसे भी प्यारी मुस्कुराहटें। साल का मेरा सबसे अच्छा दिन। आपको और आपके परिवार को मेरी और मेरे पूरे परिवार की ओर से दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं। हैप्पी दिवाली। सामने आए इस वीडियो में अभिनेता कुर्ता पजामा पहने ट्रेडिशनल लुक में बेहद शानदार लग रहे हैं। वहीं मौके पर मौजूद कई सारे लोग अभिनेता के यहां आयोजित इस आरती हमें भगवान की आराधना करते दिख रहे हैं।

Surya Grahan: जब सूर्यग्रहण से बचाने के लिए सरकार ने ली अमिताभ-धर्मेंद्र की मदद, बेहद दिलचस्प है ये किस्सा

विज्ञापन

4 of 4
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

वर्क फ्रंट की बात करें तो अभिनेता अक्षय कुमार इन दिनों अपनी फिल्म रामसेतु को लेकर चर्चाओं में हैं। एक्टर की यह फिल्म दीवाली के मौके पर कल यानी 25 अक्टूबर को देशभर के सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। यह साल शुरुआत से ही अक्षय कुमार के लिए कुछ खास नहीं रहा है। ऐसे में अभिनेता को उम्मीद है कि उनकी यह फिल्म दर्शकों को पसंद आएगी। फिल्म में अक्षय कुमार के साथ अभिनेत्री जैकलिन फर्नांडिस, नुसरत भरुचा जैसे कलाकार भी नजर आएंगे।

Katrina Vicky: कटरीना कैफ का दिवाली लुक देख घायल हुए पति विक्की कौशल, कमेंट कर बताया दिल का हाल

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें