फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयर स्ट्राइक पर सवाल उठाते ही ट्रोल हुए KRK, यूजर बोले- तीसरी सर्जिकल स्ट्राइक तेरे घर पर होनी चाहिए

Wed, 27 Feb 2019 01:51 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
KRK - फोटो : file photo
बिग बॉस एक्स कंटेस्टेंट और एक्टर कमाल राशिद खान (Kamaal Rashid Khan) यानी कि केआरके (KRK) अपने बेतुके बयानों की वजह से हमेशा चर्चा में बने रहते हैं। इस बार भी केआरके ने कुछ ऐसा किया जिससे यूजर्स इतने भड़क गए कि उन्हें घर सर्जिकल स्ट्राइक करने की मांग करने लगे। हालांकि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि केआरके को यूजर्स के इस तरह के गुस्से का शिकार होना पड़ा हो, ऐसा कई बार हो चुका है।
विज्ञापन

2 of 5
KRK - फोटो : file photo
पुलवामा आतंकी हमले का भारतीय वायुसेना ने एयर स्ट्राइक करके पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया है। भारतीय वायुसेना की इस कार्रवाई से भारतीय जनता में जोश है और आम हो या खास हर कोई उनके पराक्रम की तारीफ कर रहा है। इस बीच केआरके ने एयर स्ट्राइक पर तंज कसते हुए एक के बाद एक कई ट्वीट किए। इन ट्वीट्स की वजह से केआरके को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है।
विज्ञापन

3 of 5
KRK - फोटो : file photo
कमाल राशिद खान ने ट्वीट किया - 'पहली सर्जिकल स्ट्राइक उत्तर प्रदेश चुनाव से पहले जंगल में हुई और बीजेपी जीत गई। दूसरी सर्जिकल स्ट्राइक चुनाव (लोकसभा) से पहले हुई, मोदी जी जीत जाएंगे।' केआरके यही नहीं रुके। उन्होंने एक के बाद एक कई ट्वीट किए। केआरके ने अपने अगले ट्वीट में लिखा - 'सरकार के मुताबिक हमारी सेना ने बालाकोट के जंगल में बने एक कैंप पर हमला किया, बहुत बढ़िया यह देखकर पाकिस्तान भी खुश होगा। जय हिंद।' 

According to government Our forces did strike only one camp in the jungles of Balakot. Superb! Pakistan should also happy for this. Jai Hind!
— KRK (@kamaalrkhan) February 26, 2019

First #SurgicalStrike happened in jungles just before the UP elections and BJP won. #SurgicalStrike2 happened just before the elections and Modi Ji has won.

4 of 5
krk - फोटो : file photo
केआरके इस ट्वीट के बाद यूजर्स ने सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी जताई। एक यूजर ने एक तस्वीर पोस्ट करके लिखा - 'हे मानव, तू इतना तिरस्कार होने के बाद कैसे जी ले रहा है।' वहीं एक और यूजर ने लिखा - 'तीसरी सर्जिकल स्ट्राइक तेरे घर पर होनी चाहिए।' एक और यूजर ने लिखा - 'एक बम तेरे घर भी गिरा क्या भाई?' 



 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
krk - फोटो : file photo
इसके बाद एक और यूजर ने लिखा - 'तू तो अपना मुंह बंद रख कबाड़ी।' आपको बता दें, केआरके अक्सर अपने इस तरह के बयानों की वजह से सुर्खियों में रहते हैं। फिलहाल भारत और पाकिस्तान दोनों की सीमाओं पर तनाव बना हुआ है। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें