सुपरस्टार रजनीकांत की बेटी सौंदर्या की शादी 11 फरवरी को हुई थी । सौंदर्या ने एक्टर विशगन वंगामुड़ी संग सात फेरे लिए थे। सौंदर्या की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं । सौंदर्या ने अपने पैरेंट्स की वेडिंग एनिवर्सरी पर एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की है ।
विज्ञापन
2 of 8
rajinikanth
26 फरवरी को रजनीकांत ने लता से शादी की थी । सौंदर्या ने जो तस्वीर शेयर की है उसमें रजनीकांत और लता एक-दूसरे को जयमाल पहनाते दिख रहे हैं । इसके साथ सौंदर्या ने कैप्शन में लिखा, 'इस कपल ने बेंचमार्क सेट किया है । लव यू मम्मी और पापा ।'
विज्ञापन
3 of 8
rajinikanth
लता ने जबसे रजनीकांत से शादी की तबसे वो उनका काम संभाल रही हैं । दोनों ने एक-दूसरे का मुश्किल समय में भी साथ निभाया । आज हम आपको रजनीकांत और लता की कुछ अनदेखी तस्वीरों के साथ उनकी लवस्टोरी के बारे में बताते हैं ।
4 of 8
rajinikanth
यह बात साल 1980 की है। रजनीकांत उस वक्त के बालाचंदर की तमिल फिल्म 'थिल्लू मल्लू' की शूटिंग कर रहे थे। यह फिल्म साल 1979 में आई बॉलीवुड फिल्म 'गोलमाल' की रीमेक थी। यह रजनीकांत की पहली कॉमेडी फिल्म थी।
विज्ञापन
5 of 8
rajinikanth
इस फिल्म की शूटिंग के दौरान ही रजनीकांत को इंटरव्यू के लिए रिक्वेस्ट आई। यह रिक्वेस्ट एक कॉलेज मैगजीन की तरफ से आई थी। कॉलेज की तरफ से जिस महिला को इंटरव्यू लेना था वह कोई और नहीं बल्कि लता रंगाचारी थीं। लता को पहली बार देखते ही रजनीकांत को उनसे प्यार हो गया था।
विज्ञापन
6 of 8
rajinikanth
इंटरव्यू के दौरान दोनों काफी सहज थे, जिसकी खास वजह दोनों का बंगलुरु कनेक्शन था। जैसे ही इंटरव्यू खत्म हुआ तुरंत रजनीकांत ने लता को शादी के लिए प्रपोज कर दिया। रजनीकांत के प्रपोजल को सुनकर लता हैरान रह गई थीं। हालांकि लता ने मुस्कुराते हुए कहा कि उन्हें उनके माता-पिता से बात करनी होगी।
विज्ञापन
7 of 8
rajinikanth
दोनों ने तुरंत तो पैरेंट्स से मिलने का फैसला नहीं किया और एक-दूसरे को कुछ वक्त दिया। रजनीकांत ने यह बात अपने करीबी दोस्त और तमिल सिनेमा कॉमेडियन वाई जी महेंद्रन को बताई। वाई जी महेंद्रन से लता की बहन की शादी होने जा रही थी।
रजनीकांत काफी नर्वस थे कि लता के माता-पिता शादी के लिए राजी होंगे या नहीं। हालांकि दोनों के माता-पिता राजी हो गए। इसके बाद रजनीकांत और लता 26 फरवरी 1981 को शादी के बंधन में बंध गए।