कोरोना काल के साथ ही पिछला एक साल बॉलीवुड के लिए कई मायनों में मनहूस साबित हुआ। व्यापार और अन्य कई संकटों से घिरा फिल्म जगत पूरे साल खुद को संभालने की कोशिश करता रहा, लेकिन ये प्रयास एक के बाद एक नाकाफी साबित होते गए। गुजरे एक साल में बी-टाउन में कई मौतों की खबर सामने आईं। इसमें कुछ लोग सदैव के लिए दुनिया से रवाना हो गए तो कुछ ने खुदकुशी कर फैंस को अलविदा कह दिया। गौर करें तो पिछले एक साल में कई सेलेब्ज ने अलग-अलग वजहों से आत्महत्या कर ली। सुशांत सिंह राजपूत की खुदकुशी की खबर ने फिल्मी महकमे में हड़कंप मचा दी थी। इस मामले पर कई अन्य सेलेब्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी थी।