फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिनेत्री लीजा हेडन ने खरीदा नया घर, इस खूबसूरत आशियाने में करेंगी अपने तीसरे बच्चे का स्वागत

Sat, 20 Mar 2021 04:14 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
लीजा हेडन - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेत्री लीजा हेडन इन दिनों अपनी तीसरी प्रेग्नेंसी को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। इस बीच लीजा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। आए दिन वो नए पोस्ट और तस्वीरें साझा कर अपडेट देती रहती हैं। एक बार फिर लीजा चर्चा में बनी हुई हैं। उन्होंने अपनी डिलीवरी से पहले अपने तीसरे बच्चे का स्वागत नए घर में करने का फैसला किया है। लीजा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से अपने नए और खूबसूरत आशियाने की तस्वीरें साझा की हैं। यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं और फैंस भी जमकर प्यार लुटा रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
लीजा हेडन - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल लीजा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से अपने नए घर के हर कोने की तस्वीर शेयर की है। साथ ही लीजा ने घर के लिए की गईं खास तैयारियों और आइडियाज की भी जानकारी दी है। तस्वीरों के साथ लीजा ने कैप्शन में लिखा कि, 'नए घर को तैयार करना मेरे लिए एक सफर जैसा रहा। लंबे समय से ढेर सारे आईडियाज, वाइब्स, मैगजीन्स और इंस्टा अकाउंट्स के जरिये मैं अपनी पसंद तक पहुंच पाई हूं। 
विज्ञापन

3 of 5
लीजा हेडन - फोटो : सोशल मीडिया
तस्वीरों में लीजा के घर के इंटीरियर्स काफी खूबसरत दिखाई दे रहे हैं। सभी कोनों में लीजा ने व्हाइट इफेक्ट दिया है। इतना ही नहीं लीजा ने अपने बेडरूम और उसमें इस्तेमाल होने वाली बेडशीट्स और पिलो कवर को भी व्हाइट शेड में ही रखा है। 

4 of 5
लीजा हेडन, डीनो लालवानी - फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि दो बच्चों की मां होने के बावजूद लीजा हेडन फिजकली बहुत फिट हैं और खुद को बहुत एक्टिव रखती हैं। लीजा की तीसरी डिलीवरी जून में होनी है। लीजा हेडन ने डीनो लालवानी से शादी की थी और उनके दो बेटे हैं। बीते दिनों भी लीजा ने एक मजेदार डांस वीडियो शेयर किया था जिसमें वो अपनी दोस्तों के साथ बेबी शॉवर एन्जॉय करती नजर आ रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
लीजा हेडन - फोटो : इंस्टाग्राम
बता दें कि लीजा ने अपने मॉडलिंग करियर की शुरुआत महज 17 साल की उम्र से ही कर दी थी। लीजा हेडन किंगफिशर गर्ल रही हैं। साथ ही कई जानी-मानी मैग्जीन की कवर गर्ल बन अपनी अदाओं से लोगों को दीवाना बना चुकी हैं। इसके अलावा वह एक ट्रेंड भरतनाट्यम डांसर हैं। बॉलीवुड में लीजा ने 'आइशा' से डेब्यू किया था। इसके अलावा वो 'हाउसफुल 3', 'द शौकीन्स', 'क्वीन', 'ऐ दिल है मुश्किल' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें