फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्मों में आने वाली है नामी हीरोइन की ये बहन! उन्हीं की तरह क्यूट है

Wed, 04 May 2016 03:14 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
बॉलीवुड में भाई और बहन चारा तो बड़ी पुरानी बात है। अकसर बड़े भाई-बहन पहले फिल्मी दुनिया में आकर अपने छोटे भाई-बहनों के लिए रास्ता बनाते हैं और उन्हें लॉन्च करने की जी तोड़ कोशिश करते हैं। इसी कोशिश में लग गई हैं बॉलीवुड की एक और नई हीरोइन।
विज्ञापन

फिल्मों में आने को तैयार नामी हीरोइन की बहन

2 of 5
ये हैं कृति सैनन जो आजकल अपनी बहन नुपुर को फिल्मों में एंट्री दिलाने की फिराक में हैं। नुपुर पर भी ऐक्टिंग का बुखार चढ़ गया है। 2 साल पहले ही डेब्यू करने वाली कृति अपनी बहन को बड़ी बड़ी फिल्मी हस्तियों से मिलवाती रहती हैं ताकि उनकी भी जान पहचान बढ़े।
विज्ञापन

फिल्मों में आने को तैयार नामी हीरोइन की बहन

3 of 5
मिडडे.कॉम की खबर के मुताबिक कृति की बहन नुपुर भी दिल्ली से मुंबई आ बसी हैं। अपनी बहन के साथ वक्त बिताने के अलावा वे बी टाउन का पार्टियों में जाती हैं और दोस्त बनाती हैं। नुपुर पहले से ही अच्छी खासी गायिका हैं।

फिल्मों में आने को तैयार नामी हीरोइन की बहन

4 of 5
पिछले साल नुपुर सुर्खियों में आई थीं जब उन्होंने अपनी बहन की फिल्म दिलावले रिलीज होने से पहले एक खास वीडियो बनाया था। कृति तो इस कदर नुपुर की मदद कर रही हैं कि खुद जहां भी शूटिंग कर रही होती हैं, वहां नुपुर की भी एंट्री करवा देती हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

फिल्मों में आने को तैयार नामी हीरोइन की बहन

5 of 5
यानी हो सकता है, जल्द ही नुपुर भी फिल्मों में दिखें, अगर किसी निर्देशक, निर्माता की उन पर नजर पड़ गई। देखते हैं, बहन कृति की मेहनत कितनी और कब रंग लाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें